chhattisgarh School Holiday News: 23 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों को एक हफ्ते तक बंद रखने का आदेश, इन कॉलेजों में भी लटके रहेंगे ताले
chhattisgarh School Holiday News: 23 दिसंबर से छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों को एक हफ्ते तक बंद रखने का आदेश, इन कॉलेजों में भी लटके रहेंगे ताले

रायपुर: chhattisgarh School Holiday News दिसंबर का महीना शुरू होते ही कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो वहां पर बर्फबारी शुरू हो चुकी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी इस बार जमकर ठंड पड़ रही है, जिसके चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालात को देखते हुए कुछ जगहों पर स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। वहीं, कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश का भी ऐलान कर दिया गया है। वहीं कुछ राज्यों में स्कूली छात्र सर्दियों की छुट्टियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
chhattisgarh School Holiday News मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने पहले ही शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 23 दिसंबर से 28 दिसंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूल, प्राइवेट स्कूल एवं बिएड/डीएड कॉलेज बंद रहेंगे। वहीं, 29 दिसंबर को रविवार रहेगा। इसके बाद अब प्रदेश में लगातार 7 सरकारी छुट्टी रहेगी।
Read More: Pushpa 2 The Rule : 'पुष्पा 2 द रुल' आज हुई रिलीज, फिल्म ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल....
वहीं, मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने शीतकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 31 दिसंबर से 4 जनवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। अभी तक मध्य प्रदेश के स्कूलों में पांच दिन की विंटर वेकेशन घोषित की गई है। 6 जनवरी को रविवार होने की वजह से इस दिन भी विद्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में मध्य प्रदेश के स्कूलों में 6 दिनों की छुट्टी रहेगी। न्यू ईयर के अवसर पर छुट्टी मिलने से स्कूली छात्रों में खुशी की लहर है।
बात करें देश की राजधानी नई दिल्ली की तो यहां स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां जनवरी 2024 के आरंभ में होगी। ताजा जानकारी के मुताबिक दिल्ली में स्कूलों को 1 जनवरी से 6 जनवरी (Delhi Winter Vacation 2024 Dates) तक बंद रखा जाएगा। हालांकि दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय द्वारा विंटर वेकेशन की डेट्स अलग से घोषित की जाएंगी। पिछले रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी के पहले सप्ताह में शीतकालीन अवकाश रहेगा।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: chhattisgarh School Holiday News: All Schools Colleges Closed for 7 Days from Dec 23 in Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Om Prakash Rajbhar News: ‘अखिलेश खुद नहीं गए तो डिंपल या धर्मेंद्र को भेज देते’, इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर राजभर का तीखा हमला
01 Oct 2026 | 5:19 pm
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm