Raipur Criminals Zila badar News: राजधानी रायपुर के 3 कुख्यात बदमाश जिलाबदर.. इन पर 50 से ज्यादा चाकूबाजी, मारपीट और धमकी के मामले, पढ़ें इनका कच्चा-चिट्ठा
Raipur Criminals Jila badar News इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर जिला रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार, …
Raipur Criminals Jila badar News
Raipur Criminals Jila badar News: रायपुर: राजधानी रायपुर में चाकूबाजी, और हत्या जैसे वारदातें लगातार जारी है। सोमवार की रात आमा सिवनी इलाके में दो लोगों की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी तो वही कल यानि मंगलवार को पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में भी एक शराबी की गला घोंटने के बाद फावड़ा मारकर कत्ल कर दिया गया था। लगातार सामने आ रही इन आपराधिक घटनाओं ने शासन से लेकर प्रशासन और पुलिस के माथे पर चिंता की लकीर खींच दी है।
Raipur Criminals Jila badar News: इस बीच एक बड़ी खबर सामने निकलकर आई है। जिला कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने राजधानी के तीन कुख्यात बदमाशों के खिलाफ जिलाबदर की कार्रवाई की हैं। इस सम्बन्ध में आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि 24 घंटे के अंदर जिला रायपुर तथा समीपवर्ती राजस्व जिला दुर्ग, धमतरी, बलौदा बाजार, महासमुंद जिले क्षेत्र से तीन माह की अवधि के लिए बाहर चले जाए और जब तक यह आदेश लागू रहेगा बिना वैधानिक पूर्वानुमति लिए इस जिले एवं उल्लेखित जिलों की सीमा में प्रवेश नहीं करना है l इन बदमाशों को इस आदेश का तुरंत पालन करने और पालन न करने पर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के आदेश दिए हैं l
इन बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई
बदमाश मोहम्मद शहजाद के विरुद्ध वर्ष 2015 से लगातार मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, चोरी आदि के कुल 14 अपराध पंजीबद्ध है l
Raipur Criminals Jila badar News: बदमाश आशु छत्री के विरुद्ध वर्ष 2015 से लगातार हत्या के प्रयास, मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी, जान से मारने की धमकी देने, चोरी, आर्म्स एक्ट आदि के कुल 20 अपराध पंजीबद्ध है l
बदमाश चंदन भारती के विरुद्ध वर्ष 2014 से लगातार मारपीट, चाकू बाजी, गुंडागर्दी, अवैध शराब बिक्री के कुल 18 अपराध पंजीबद्ध है l
banishment from the district
क्या होती है जिलाबदर की कार्रवाई?
दरअसल किसी क्षेत्र, थाना विशेष के पंजी में दर्ज आदतन अपराधी, जो आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते है या उन घटनाओं में उनकी संलिप्तता पाई जाती हैं। उनके खिलाफ 'जिलाबदर' की कार्रवाई की जाती है। हालांकि इसके लिए विशेष प्रावधान और कानून का प्रयोग किया जाता हैं।
Raipur Criminals Jila badar News: भारतीय दंड विधान के अनुसार ऐसे अपराधी जिनके विरुद्ध, पुलिस थाने में दर्ज मुकदमों की संख्या 10 या उससे अधिक हो जाती है, पुलिस ऐसे आरोपी को निगरानीशुदा अपराधी की सूची में रखती हैं। वही इन निगरानीशुदा बदमाशों के स्वभाव में जब किसी तरह का बदलाव नहीं आता और उनके खिलाफ शिकायते मिलते रहते है तो थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर जिले के पुलिस अधीक्षक या उनके समकक्ष अधिकारी जिला दंडाधिकारी यानि जिला कलेक्टर के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हैं। जिला दंडाधिकारी मौजूदा परिस्थितियों को पर विचार करते हुए ऐसे आरोपी के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई कर आदेश पारित करते हैं। जिलाबदर की कार्रवाई तीन माह, छह माह और एक वर्ष की हो सकती है। इस कार्रवाई के बाद अपराधी निर्धारित समय सीमा तक उस जिले अथवा जिले के दुसरे सीमावर्ती जिलों में प्रवेश नहीं कर सकते। अमूमन शांति भांग होने की आशंका में इस तरह की कार्रवाई की जाती है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: All three criminals have more than 50 cases registered against them in different police stations
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm