BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bangladeshi infiltrators In Raipur : रायपुर में 4 साल से छिपे रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, फर्जी डॉक्यूमेंट्स से बने भारतीय, मास्टरमाइंड शेख अली फरार, लुकआउट सर्कुलर जारी, खुले कई राज

रायपुर में 4 साल से छिपे रहे बांग्लादेशी घुसपैठिए, फर्जी डॉक्यूमेंट्स से बने भारतीय…Bangladeshi infiltrators in Raipur: Bangladeshi

Bangladeshi infiltrators In Raipur | Image Source | IBC24

Bangladeshi infiltrators In Raipur | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 19 Feb 2025 | 6:53 amModified: 19 Feb 2025 | 6:53 am
HIGHLIGHTS
  1. Chhattisgarh ATS की बड़ी कार्रवाई,
  2. 3 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार,
  3. मास्टरमाइंड शेख अली फरार, लुकआउट सर्कुलर जारी,

रायपुर : Bangladeshi infiltrators In Raipur :  छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बांग्लादेशी घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने और उन्हें पनाह देने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एटीएस (एंटी टेररिज्म स्क्वॉड) की गिरफ्त में आए तीनों बांग्लादेशी भाइयों से पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस ने मास्टरमाइंड शेख अली के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया है।

Read More : Mahakumbh Latest Updates: महाकुंभ में 55 करोड़ के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या.. आज 1.26 करोड़ ने संगम में लगाई डुबकी

कैसे खुला बांग्लादेशी घुसपैठ का मामला?

Bangladeshi infiltrators In Raipur :  मुंबई एटीएस ने कुछ समय पहले तीन बांग्लादेशी नागरिकों (शेख इस्माइल, शेख अकबर और शेख साजन) को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पता चला कि इनकी नागरिकता के लिए फर्जी पासपोर्ट, आधार कार्ड, वोटर आईडी, राशन कार्ड और अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार किए गए थे। इन दस्तावेजों की सत्यापन प्रक्रिया टिकरापारा पुलिस थाने से पूरी हुई थी, लेकिन पुलिस को उस वक्त फर्जीवाड़े का पता नहीं चला। इसके बाद यह भी सामने आया कि कई बांग्लादेशी सालों से रायपुर में रह रहे हैं और फर्जी दस्तावेजों के सहारे दुबई, इराक, सीरिया और पाकिस्तान तक जा चुके हैं।

Read More : CG News: छत्तीसगढ़ में 24 घंटे खुली रह सकती हैं दुकानें, कर्मचारियों को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश, छोटे दुकानदारों को राहत

शेख अली पर क्या आरोप हैं?

Bangladeshi infiltrators In Raipur :  जांच में पाया गया कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड शेख अली है, जिसने बांग्लादेशी घुसपैठियों के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए। शेख अली ने सत्कार कंप्यूटर सेंटर के संचालक मोहम्मद आरिफ के साथ मिलकर फर्जी स्कूल अंकसूची स्कैन करवाई, जिससे इनका पासपोर्ट बन पाया। ट्रैवल एजेंट इरफान ने पासपोर्ट और इराक जाने के लिए वीजा बनवाने में मदद की। अब तक की जांच में यह भी सामने आया कि कई बांग्लादेशी इसी तरह से फर्जी दस्तावेजों के सहारे विदेश जा चुके हैं। शेख अली की दूसरी पत्नी भी फरार है, जबकि पहली पत्नी शेख फरीदा ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया है।

Read More : Unique marriage: शादी के बाद हेलीकॉप्टर से हुई दुल्हन की विदाई, दूल्हे के परिवार ने बेटी जैसे दिया बहू को सम्मान

पुलिस और एटीएस की कार्रवाई

Bangladeshi infiltrators In Raipur : शेख अली के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। पुलिस नागपुर, मुंबई, उत्तर प्रदेश और कोलकाता के अधिकारियों से संपर्क कर शेख अली की तलाश में जुटी है। फर्जी दस्तावेज बनाने वाले 25 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जिनमें अधिवक्ता, नोटरी, सुविधा केंद्र और च्वाइस सेंटर संचालक शामिल हैं। पुलिस ने सत्कार कंप्यूटर सेंटर के संचालक मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तीनों बांग्लादेशी भाइयों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
जरूरत पड़ने पर एटीएस फिर से आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में आवेदन करेगी।

Read More :  Liquor scam chhattisgarh: कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, चार मार्च तक के लिए न्यायिक रिमांड बढ़ी

राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा

Bangladeshi infiltrators In Raipur :  बांग्लादेशियों के रायपुर में अवैध रूप से रहकर सरकारी दस्तावेज बनवाने और विदेश जाने की घटनाएं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। पिछले साल मुंबई एटीएस ने टिकरापारा क्षेत्र में एक छापेमारी कर सीरिया गए एक बांग्लादेशी नागरिक की जानकारी जुटाई थी, जो अभी तक वापस नहीं लौटा है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: पुलिस जांच में मास्टरमाइंड शेख अली का नाम सामने आया है, जो फिलहाल फरार है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bangladeshi infiltrators in Raipur: Bangladeshi infiltrators hiding in Raipur

शहर की खबरें
Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

Amit Shah Visit to Bhopal: आज भोपाल आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में होंगे शामिल, नई कानूनों की प्रदर्शनी का करेंगे उद्घाटन

02 Oct 2026 | 7:38 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी

02 Oct 2026 | 7:30 am
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी

02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm