Liquor scam chhattisgarh: कांग्रेस विधायक कवासी लखमा को नहीं मिली राहत, चार मार्च तक के लिए न्यायिक रिमांड बढ़ी
Congress MLA Kawasi Lakhma : प्रवर्तन निदेशालय (ED) की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने 4 मार्च तक …

Congress MLA Kawasi Lakhma News | image source: ibc24
- चार मार्च तक कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड में रहना होगा
- ईडी का आरोप है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा
- रिमांड खत्म होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई
रायपुर: liquor scam chhattisgarh, प्रदेश में हुए 2,161 करोड़ के शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक कवासी लखमा (Former Excise Minister Kawasi Lakhma) की 14 दिन न्यायिक रिमांड बढ़ा दी गई है। इसके बाद अब चार मार्च तक कवासी लखमा को न्यायिक रिमांड में रहना होगा। आज उनकी रिमांड खत्म होने पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई थी। जिसके बाद ईडी की स्पेशल कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है।
छत्तीसगढ़ के चर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई, जहां सुनवाई के बाद कोर्ट ने 4 मार्च तक यानी 14 दिन के लिए उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ा दी है।
क्या है शराब घोटाले में आरोप
Liquor scam chhattisgarh, ईडी का आरोप है कि पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शराब सिंडिकेट का अहम हिस्सा थे। कवासी लखमा के निर्देश पर ही पूरा सिंडिकेट काम करता था। लखमा ने शराब नीति बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिससे छत्तीसगढ़ में एफएल-10 लाइसेंस की शुरुआत हुई। 3 साल तक शराब घोटाला चला। लखमा को हर महीने 2 करोड़ रुपए मिलते थे। इस दौरान 36 महीने में लखमा को 72 करोड़ रुपए मिले। उन्होंने इस पैसे से सुकमा में अपने बेटे का घर बनवाया और सुकमा में ही कांग्रेस भवन का निर्माण करवाया था।
read more: पाकिस्तानी संसद ने भारत से कश्मीर में जनमत संग्रह की मांग वाला प्रस्ताव पारित किया
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कवासी लखमा छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और कोंटा से कांग्रेस विधायक हैं। उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण गिरफ्तार किया है।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Congress MLA Kawasi Lakhma did not get relief, judicial remand extended till March 4
IBC24 Originals
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm