Bhupesh Baghel Taunts PM Modi: ’10 बार मरना पसंद, लेकिन मोदी जैसा नहीं बनूँगा…’, पूर्व सीएम के विवादित बयान पर मंत्री नेताम ने दिया करारा जवाब…
छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा कर दी है।

Bhupesh Baghel Taunts PM Modi
- 10 बार मरना पसंद लेकिन मोदी जैसा बनूँगा नहीं: भूपेश बघेल
- कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने किया पलटवार
- मोदी ईश्वरी शक्ति हैं,कांग्रेसी समझ नहीं पा रहे हैं
Bhupesh Baghel Taunts PM Modi: छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के एक बयान ने पूरे राजनीतिक माहौल में हलचल पैदा कर दी है। बघेल ने कहा, “मैं 10 बार मरना पसंद करूँगा, लेकिन मोदी जैसा नहीं बनूँगा।” उनका यह बयान तेजी से वायरल हो गया है और भाजपा नेताओं ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है।
रामविचार नेताम ने किया पलटवार
इसी बीच छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने भूपेश बघेल पर जोरदार पलटवार करते हुए कहा, “मोदी एक ईश्वरीय शक्ति हैं। कांग्रेसी उन्हें समझ ही नहीं पा रहे हैं। मोदी बनने के लिए करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना पड़ता है।” नेताम ने आगे कहा कि “मोदी जैसा बनना संभव ही नहीं है, क्योंकि उनके जैसा त्याग, समर्पण और अनुशासन हर किसी में नहीं होता।”
राजनीति में तेज़ हुई जुबानी जंग
भूपेश बघेल के बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में बयानबाज़ी तेज़ हो गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि कांग्रेस आज नीतियों की राजनीति न कर, केवल व्यक्तिगत हमलों तक सीमित रह गई है। उनका आरोप है कि इस तरह के बयान कांग्रेस की “हताशा और हतबलता” दिखाते हैं।
नेताम ने बताया, मोदी को क्यों कहा ‘ईश्वरीय शक्ति’
रामविचार नेताम ने अपने बयान में मोदी की कार्यशैली और नेतृत्व की तुलना करते हुए कहा कि, मोदी ने भारत को वैश्विक राजनीति में एक मजबूत स्थान दिलाया। करोड़ों लोगों का विश्वास उन्हीं के नेतृत्व से जुड़ा है। देश की उम्मीदों पर खरा उतरना हर किसी के बस की बात नहीं। नेताम ने कहा कि मोदी का नेतृत्व सिर्फ राजनीतिक नहीं बल्कि “आध्यात्मिक और राष्ट्रवादी ऊर्जा से भरा हुआ” है।
इन्हें भी पढ़ें :-
लेखक के बारे में
पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Bhupesh Baghel taunts PM Modi: 'I would prefer to die 10 times, but I will not become like Modi...'
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm