BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

Ajay Chandrakar Statement: ‘भूपेश बघेल को राजनीति छोड़कर मौसम विभाग में नियुक्ति होनी चाहिए’.. आखिर अजय चंद्राकर ने पूर्व CM को लेकर क्यों कही ये बात?..

सांसद संतोष पांडेय के बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि, देशभर में भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है, हिटलरशाही दिखा रही है। जो राजनीतिक …

Ajay Chandrakar News

Ajay Chandrakar News

satya prakash
Published: 22 Jul 2025 | 10:55 amModified: 22 Jul 2025 | 10:55 am
HIGHLIGHTS
  1. चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
  2. अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर साधा निशाना
  3. संतोष पांडेय ने बघेल परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

Ajay Chandrakar News: रायपुर: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद से ही छत्तीसगढ़ राज्य में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। भाजपा और कांग्रेस के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है। भाजपा चैतन्य बघेल के गिरफ्तारी को जाँच एजेंसियों की सामान्य प्रक्रिया बता रही है तो वही दूसरी ओर इसे लेकर कांग्रेस राज्य और केंद्र सरकार पर हमलावर है। आज इसी मुद्दे पर कांग्रेस प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करने जा रही है। यह नाकेबंदी दोपहर 12 बजे से 2 बजे यानी दो घंटे की रहेगी। इस दौरान एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड सरीखे सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा। चैंबर ऑफ कॉमर्स ने इस नाकेबंदी की मुखालफत करते हुए इसे समर्थन देने से इंकार कर दिया है।

READ MORE: Jagdeep dhankhar resignation reason: उप राष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे की क्या ये है वजह?.. कांग्रेस की सामने आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

अजय चंद्राकर ने पूछे सवाल

कांग्रेस के इस विरोध प्रदर्शन के बीच भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया है कि, जिस तरह का आंदोलन भूपेश बघेल के बेटे के लिए कांग्रेस कर रही है वैसा प्रदर्शन देवेंद्र यादव और कवासी लखमा की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने क्यों नहीं किया?

अजय चंद्राकर ने आगे कहा कि, कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष की पार्टी बनकर रह गई है। आख़िरकार कांग्रेस के प्रदर्शन का क्या उद्देश्य है? यह आर्थिक नाकेबंदी क्यों और किसके लिए कर रहे? कांग्रेस ने देवेंद्र यादव, कवासी लखमा के लिए आंदोलन क्यों नहीं किया?

कुरुद विधायक और भाजपा के फायरब्रांड विधायक चंद्राकर ने आगे कहा कि, नाकेबंदी से साबित हो रहा कांग्रेस व्यक्ति केंद्रित है। भूपेश बघेल ने बता दिया कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। उन्होंने खुद को नेता साबित कर दिया है। जनता के प्रति उनकी कोई जवाबदारी नहीं है। कांग्रेस को किसी विधायक, कार्यकर्ताओं से मतलब नहीं है। नेता प्रतिपक्ष विधायकों के लिए आंदोलन करने में विफल रहे है।

Ajay Chandrakar News: विपक्षी दलों के सवालों का जवाब देते हुए चंद्राकर ने कहा कि, पेड़ कटाई का पूरा जवाब हमने दे दिया है। जहाँ तक कार्रवाई का सवाल है तो, कोई संस्था कार्रवाई विधानसभा की कार्यसूची देखकर नहीं करती है। कांग्रेस ने विधानसभा की कार्यवाही में बढ़ा पैदा की है। पांच दिनों के मानसून सत्र में तीन दिन विपक्ष ने कार्यवाही का बहिष्कार किया है।

सौभाग्य की बात है मेरे बेटे को देशभर के लोग जान गए वाले भूपेश बघेल के बयान पर चंद्राकर ने कहा, भूपेश बघेल के लिए सौभाग्य की बात ऐसे विषय हो सकते हैं। मुझे आश्चर्य है, इस पर कुछ नहीं कहना। किस विषय पर ख्याति है उस पर सौभाग्य मान रहे है।

भूपेश बघेल ने कहा था कि, उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर भयंकर तूफान आने की सूचना है। इस बयान पर चंद्राकर ने कहा कि, भूपेश बघेल को राजनीति छोड़कर मौसम विभाग में नियुक्ति होनी चाहिए। मौसम वैज्ञानिक बन जाए जो इतना सटीक जानकारी देते हैं। चंद्राकर ने कहा कि, वह उपराष्ट्रपति के दीर्घायु जीवन की कामना करते है। ईडी की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि, दोनों पक्ष है, एजेंसी को बदनाम करने की कोशिश हो रही है। वह न्यायालय की प्रक्रिया पर टिप्पणी नहीं करेंगे।

संतोष पांडेय ने जारी किया वीडियो

बहरहाल इस मुद्दे पर भाजपा के दिग्गज नेता और राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय ने पूर्व सीएम पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने वीडियो जारी कर पूछा है कि, क्या इससे पहले 2 हजार 500 करोड़ लगाकर भूपेश बघेल और चैतन्य बघेल किसी तरह की समाजसेवा करते थे? नहीं ऐसा नहीं हैं। छत्तीसगढ़ के खजाने में जो पैसा जाता, उसे मिल बांटकर अपना घर भरने का का काम किया गया है।

संतोष पांडेय ने आगे कहा, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, अनिल टूटेजा, अनवर ढेबर और 22 आबकारी के निलंबित अधिकारियों ने मिलकर इस काम को किया है।

संतोष पांडेय ने दावा किया कि, ईडी के अनुसार, अपराध में यह सभी शामिल है। भूपेश बघेल ने छत्त्तीसगढ़िया के नाम पर प्रदेश को ठगने का काम किया है। सदाचार का साथ देने वाला छत्तीसगढ़, कभी भ्र्ष्टाचार का साथ नहीं दे सकती है।

कांग्रेस ने दिया जवाब

सांसद संतोष पांडेय के बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि, देशभर में भाजपा तानाशाही रवैया अपना रही है, हिटलरशाही दिखा रही है। जो राजनीतिक दल उनकी विचारधाराओं को नहीं मानती और जो इनसे फ्रंट में आकर लड़ाई लड़ती है या तो उनके यहां ई़डी, इनकम टैक्स, सीबीआई का फर्जी मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। भूपेश बघेल लगातार कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में पांच साल सरकार में ऐतिहासिक काम किया। जनता की सहूलियत के लिए का किया। भाजपा किसानों को खाद नहीं दे पा रही है, 10 हजार स्कूलों को बंद कर रही है।

READ ALSO: Rajya Sabha Today News: संसद में गूंजेगा बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण का मुद्दा!.. AAP सांसद संजय सिंह समेत कई सांसदों ने दिया स्थगन प्रस्ताव

Chhattisgarh Congress Arthik Nakebandi: विकास उपाध्याय ने कहा, भाजपा अडानी के साथ मिलकर रायगढ़ के तमनार में प्लांट लगाकर अवैध वृक्षों की कटाई का काम कर रही है। इसका विरोध भूपेश बघेल कर रहे थे। आज का ये आंदोलन भाजपा के उन नेताओं को जगाने के लिए है, जो ईडी, सीबीआई को कठपुतली की तरह उपयोग कर रही है। ये आंदोलन भाजपा की गलत नीतियों और हिटलरशाही के विरोध में है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: BJP MLA Ajay Chandrakar has targeted Congress on the issue of economic blockade

शहर की खबरें
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान

01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm