Raipur Latest Crime News: बैंक और दफ्तरों में गाड़ी अटैच कराने का झांसा.. 100 मालिकों से किया 5 करोड़ का फ्रॉड, बेच दी 52 महंगी गाड़ियां!.. पढ़ें ये हैरान कर देने वाला मामला
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने अब तक 52 से अधिक महंगी गाड़ियों को बेच दिया …
Raipur Latets Fraud News:
Raipur Latest Fraud News: रायपुर: राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगी का शिकार हुए लोगों में रायपुर और अन्य राज्यों के करीब 100 लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, पीड़ितों से उनकी कार और अन्य चार पहिया वाहनों को बैंकों और सरकारी विभागों में किराए पर लगाने का झांसा देकर ठगी की गई है।
जालसाज का कारनामा
पीड़ितों ने बताया कि आरोपी जगमोहन सिंह मसराम, जो बोरियाकलां स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, ने यह धोखाधड़ी की है। उसने शुरुआत में पीड़ितों को विश्वास में लेने के लिए दो महीने का एडवांस भुगतान किया और विभाग के नाम पर लिखित एग्रीमेंट किया। इससे वाहन मालिकों को यह भरोसा हुआ कि उनकी गाड़ियां सही तरीके से किराए पर ली जा रही हैं।
पेमेंट रोककर किया गुमराह
Raipur Latest Fraud News: जालसाज जगमोहन ने दो महीने के एडवांस पेमेंट के बाद भुगतान बंद कर दिया। वाहन मालिकों ने जब भी किराए की मांग की, आरोपी उन्हें टालता रहा। कई बार जब दबाव बढ़ा तो उसने बंद हो चुके बैंक खातों के चेक थमा दिए, जो बाउंस हो गए।
गाड़ियां बेचने का शक
पीड़ितों को आशंका है कि आरोपी जगमोहन और उसके साथियों ने गाड़ियों को अन्य राज्यों में बेच दिया है या गिरवी रख दिया है। इस ठगी से प्रभावित कई लोग वे हैं, जिन्होंने बैंक से लोन लेकर अपनी गाड़ियां खरीदी थीं। अब वे किश्त चुकाने के लिए परेशान हैं और बैंकों से नोटिस झेल रहे हैं।
पुलिस की कार्रवाई
Raipur Latest Fraud News: अब तक इस मामले में आरोपी से सात गाड़ियां बरामद की गई हैं। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी जगमोहन सिंह मसराम और उसके दो साथियों के खिलाफ अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का मानना है कि और भी पीड़ित सामने आ सकते हैं।
जांच जारी
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने अब तक 52 से अधिक महंगी गाड़ियों को बेच दिया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ठगी में और कितने लोग शामिल हो सकते हैं। यह मामला उन लोगों के लिए एक चेतावनी है जो बिना पूरी जांच-पड़ताल के अपनी गाड़ियां किराए पर देने का फैसला करते हैं।
राजधानी रायपुर में 5 करोड़ की ठगी... @RaipurPoliceCG | #Chhattisgarh | #CrimeNews
— IBC24 News (@IBC24News) December 30, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Case of fraud of about 5 crores in Raipur
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm