CG Ki Baat: इधर रैली.. उधर बयान, तेज हुआ चुनावी घमासान, क्या कांग्रेस की नामांकन रैली प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही?
CG Ki Baat: इधर रैली.. उधर बयान, तेज हुआ चुनावी घमासान, क्या कांग्रेस की नामांकन रैली प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही?

CG Ki Baat
CG Ki Baat: रायपुर। रायपुर दक्षिण का उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टी नामांकन के जरिए शक्ति प्रदर्शन कर रही है। बीजेपी के दो सीनियर नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी उम्मीदवार सुनील सोनी को रायपुर शहर के लिए विकास पुरुष करार दिया। दूसरी ओर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार आकाश शर्मा के पक्ष में एक बड़ी रैली की। इसी बीच जुबानी जंग में सीमापार होती दिखी। हमले निजी होते भी नजर आए। साफ है अगर आगाज ये है तो आगे-आगे देखिए होता है क्या?
Read More: Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले मिलेगी महतारी वंदन योजना की 1000 की राशि.. राष्ट्रपति के हाथों जारी होगा पैसा, जानें कब आएगा खातों में
रायपुर दक्षिण के कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा ने आज पूरे तामझाम के साथ शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया, उसके नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हुए। लेकिन, कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन पर बीजेपी सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि, कौन सा शक्ति प्रदर्शन? दवाई खाकर शक्ति हासिल करने से कुछ नहीं होगा।
Read More: Balrampur Police Thana Attack: 'बेबस पुलिस के आगे भीड़ का बवाल'.. थाने में हमले का Live वीडियो आया सामने, देखकर रह जायेंगे हैरान..
इस पर PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि आज शक्ति प्रदर्शन में हमारे युवाओं का जोश दिखा है। ये सवाल बृजमोहन अग्रवाल को सुनील सोनी से पूछना चाहिए। हम अंटा गोली खाकर शक्ति प्रदर्शन नहीं कर रहे है। हम पानी पीकर और भूखे प्यासे शक्ति प्रदर्शन किए है। रायपुर दक्षिण के इस प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां जी जान से लगी हुई है ऐसे में दोनों ही पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमला बोलने और कटाक्ष करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे है , जिस तरह के आसार नजर नजर आ रहे है उससे ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में इस चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़ की सियासत और गरमाएगी ।
https://youtu.be/4TxAaZudj58
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
Web Title: CG Ki Baat: Did Congress' nomination rally succeed in making an impact?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pm