BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

CG Ki Baat: डबल इंजन है भारी.. क्या इसलिए कांग्रेस हारी? क्या पूर्व की कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र ने किया भेदभाव? देखें रिपोर्ट

CG Ki Baat: डबल इंजन है भारी.. क्या इसलिए कांग्रेस हारी? क्या पूर्व की कांग्रेस सरकार के साथ केंद्र ने किया भेदभाव? देखें रिपोर्ट

CG Ki Baat

CG Ki Baat

Bhavna Sahu
Published: 01 Oct 2024 | 8:48 pmModified: 01 Oct 2024 | 8:48 pm

CG Ki Baat: रायपुर। चुनाव से पहले ही देश-प्रदेश में डबल इंजन सरकार बनाने का जबरदस्त शोर रहा है। सत्ता पक्ष का दावा है कि अभी प्रदेश में साय सरकार को बने 1 साल भी नहीं हुआ है और अब तक केंद्र से विभिन्न विकास कार्यों के लिए 20 हजार करोड़ से भी ज्यादा का बजट मिल चुका है। इसे कोरा झूठ बताते हुए कांग्रेस का आरोप है कि राज्य की जनता को दिख रहा कि कैसे राज्य के साथ अब भी सौतेला बर्ताव हो रहा है।

Read More: Korba Suicide Case: कोरबा में मर्डर के बाद सुसाइड की कोशिश.. माँ ने इस तरह रची थी बेटे-बेटी की हत्या की प्लानिंग.. खुद भी पी लिया जहर और फिर..

जवाब में बीजेपी ने तंज कसा है कि पिछली बघेल सरकार तो 5 सालों तक बस केंद्र के साथ चिट्ठी पॉलिटिक्स खेलती रही। लेकिन, खुद कभी किसी नए प्रोजेक्ट का प्रस्ताव केंद्र को नहीं भेज पाई। सवाल ये है कि क्या प्रदेश में वाकई डबल इंजन सरकार कारगर है? क्या वाकई विकास की दोगुनी रफ्तार है? क्या कांग्रेस सौतेले बर्ताव का आरोप मढ़कर केवल विक्टिम कार्ड खेलती रही?

Read More: PM मोदी कल छत्तीसगढ़ के इस शहर को देंगे बड़ी सौगात, 56.78 करोड़ की लागत से रखेंगे भटगांव जल प्रदाय योजना की आधारशिला 

डबल इंजन सरकार से विकास की दोगुनी रफ्तार। ये दावा हम सबने बार-बार सुना लगातार सुना। अब जबकि छत्तीसगढ़ में सरकार बने 9 महीने बीत चुके हैं तो बीजेपी ने फिर दावा किया है कि, प्रदेश की साय सरकार को केंद्र की मोदी सरकार ने रेल ,सड़क, कोल ,खनन, स्वास्थ्य ,शिक्षा जैसी तमाम सेक्टर्स में हजारों-करोड़ों रुपए का बजट लगातार दिया है। सोमवार को दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि दिल्ली में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राज्य में 3 नई सड़क परियोजनाओं के लिए 1 हजार करोड रुपए की राशि स्वीकृत की।

Read More: रायपुर के जियो मार्ट में चाकूबाजी का वीडियो आया सामने, देख कर हैरान रह जाएंगे आप, आरोपी युवक गिरफ्तार 

रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 3000 करोड रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है, जबकि कुछ ही समय पहले मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ में 10 परियोजनाओं के लिए 34 हजार 427 करोड रुपए स्वीकृत किए हैं, जो कि ऊर्जा, रेल मंत्रालय से संबंधित प्रोजेक्ट में लगेंगे। इसके अलावा प्रदेश में 78 में नए पीएम श्री स्कूल खोलने को स्वीकृति दी गई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी लगातार GST समेत राज्य के हिस्से के अन्य कंपनसेशन राशि केंद्र से लाने का दावा करते रहे हैं। इन सभी विकास कार्यों को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने पिछली कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार, राज्य के विकास के लिए एक प्रस्ताव तक केंद्र को ना भेज पाई। सत्ता पक्ष के इस दावे को विपक्ष ने सिरे से खारिज करते हुए उल्टे प्रदेश के साथ केंद्र के सौतेले बर्ताव का आरोप लगाया।

Read More: Dhan Kharidi In Odisha : इस राज्य के किसानों के लिए खुशखबरी, अब छत्तीसगढ़ की तर्ज पर समर्थन मूल्य में होगी धान खरीदी, खाद्य मंत्री के नेतृत्व में अध्ययन दल ने किया निरीक्षण 

वैसे, केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार होने पर कामों में रफ्तार आना स्वाभाविक है। ये भी सच है कि केंद्र की योजनाएं हों या राज्य के रुके प्रोजेक्ट इनके कार्यों में डबल इंजन की रफ्तार का फर्क आम जनता को साफ-साफ दिखना चाहिए। सवाल ये है कि क्या दावे के मुताबिक जमीन पर विकास कार्य जनता को दिख रहे हैं, सवाल ये भी कि क्या वास्तव में पिछली कांग्रेस सरकार ने केंद्र के सामने राज्य के विकास के लिए कोई नया प्रोजेक्ट या प्रस्ताव नहीं दिया ?

https://youtu.be/0DpEUWErBoI

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: CG Ki Baat: Did the central government discriminate against the previous Congress government?

शहर की खबरें
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

Elephant attack in Balrampur: पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था बजुर्ग, हाथी ने पटक-पटककर ले ली जान, इलाके में दहशत

30 Sept 2026 | 3:14 pm
भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत विकसित होगा इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क

30 Sept 2026 | 2:49 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm