CG Ki Baat: ‘कांग्रेस में टिकट बिकता है!’ आरोप खुलेआम..नया संग्राम, क्या जुनेजा बनाम कुकरेजा की रंजिश ने खड़ा किया सियासी बखेड़ा?
CG Ki Baat: ‘कांग्रेस में टिकट बिकता है!’ आरोप खुलेआम..नया संग्राम, क्या जुनेजा बनाम कुकरेजा की रंजिश ने खड़ा किया सियासी बखेड़ा?

CG Ki Baat। Image Credit: IBC24
रायपुर। CG Ki Baat: कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने अपनी ही पार्टी पर एक बड़ा आरोप मढ़ा है । उनका कहना है कि विधानसभा चुनाव में टिकट बेचे गए। ये आरोप बेहद संगीन किस्म का है आरोप लगाने वाला कोई ऐरे-गैर नहीं बल्कि पूर्व विधायक है, जिसने खुद भी इस बार चुनाव लड़ा था । उनके इस आरोप में सच्चाई कितनी है। ये तो जांच का विषय है पर इससे पहले भी कांग्रेस पर इसी तरह के आरोप पार्टी के नेता लगा चुके हैं तो क्या ये माने कि अगर धुआं उठ रहा है तो आग भी कहीं न कहीं लगी होगी।
Read More: #SarkarOnIBC24 : OBC आरक्षण पर रण, घटा रिजर्वेशन.. बढ़ी सियासी टेंशन
कांग्रेस के पूर्व विधायक के इस बयान ने इस आरोप ने कोहराम मचा दिया है और कांग्रेस को कटघरे में खड़ा कर दिया है। पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने खुलकर मांग कर दी है कि कांग्रेस में आखिर टिकट बेच कौन रहा है, इसकी मांग होनी चाहिए। बस यही नहीं जुनेजा ने पीसीसी चीफ दीपक बैज से मुलाकात कर कहा है कि उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा और उनके पिता आनंद कुकरेजा खुलेआम कहते हैं कि वो कांग्रेस की टिकट खरीद लेंगे। कुलदीप जुनेजा ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत से भी मुलाकात कर इसकी जानकारी दी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे को भी इससे संबंधित पत्र लिखा।हालांकि इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस में ऐसी स्थिति कभी नहीं रही है ।
CG Ki Baat: दरअसल, नगरीय निकाय चुनाव के पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत किसी कारणवश कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं की वापसी करवा रही है। जोगी परिवार, बृहस्पत सिंह के बाद अब रायपुर उत्तर से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले अजीत कुकरेजा का विरोध हो रहा है। जिसपर भाजपा चुटकी ले रही है और इसे कांग्रेस की परंपरा संस्कृति बता रही है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लड़ने वाले या फिर पार्टी के खिलाफ काम करने वालों की कांग्रेस में वापसी के विरोध का पार्टी हाई कमान में कितना असर होता हैऔर क्या वाकई कांग्रेस में टिकट बिकता है। अगर नहीं तो फिर जब तब ऐसी बात सामने क्यों आती है और अगर नहीं तो फिर ऐसे बयानबाजी करने वालों के खिलाफ पार्टी एक्शन कब लेगी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
Web Title: CG Ki Baat: 'Tickets are sold in Congress!' Allegations out in the open...new conflict, did the rivalry between Juneja vs Kukreja create political ruckus?
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm