CG Naxal News: नक्सल संगठन में बड़ा बदला, बटालियन नंबर 1 से माड़वी हिड़मा को हटाया गया, इस एक करोड़ के इनामी नक्सली को मिली जिम्मेदारी
नक्सल संगठन में बड़ा बदला, बटालियन नंबर 1 से माड़वी हिड़मा को हटाया गया…CG Naxal News: Big change in Naxal organization, Madvi Hidma

CG Naxal News: IBC24
रायपुर : CG Naxal News नक्सल संगठन में एक महत्वपूर्ण नेतृत्व परिवर्तन की खबर सामने आई है। माड़वी हिड़मा को नक्सलियों की बटालियन नंबर 01 से हटा दिया गया है और उनकी जगह अब पतिराम मांझी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, हिड़मा को सीसी (सेंट्रल कमेटी) में सदस्य बनाए रखा गया है। यह बदलाव नक्सली संगठन में सुरक्षा बलों के लगातार बढ़ते दबाव के बीच किया गया है, जो छोटे-बड़े रैंक के नक्सलियों को लगातार धराशाई कर रहे हैं। सेंट्रल कमेटी में माड़वी हिड़मा का नाम सबसे बड़े नक्सल नेताओं में से एक है, लेकिन अब उनकी जगह पतिराम मांझी को बटालियन नंबर 01 की कमान सौंपी गई है। पतिराम मांझी, जो 54 वर्ष के हैं, नक्सलियों की सर्वोच्च संस्था सेंट्रल कमेटी में सबसे युवा सदस्य हैं और उनके सिर पर 1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
CG Naxal News हाल ही में, गरियाबंद उड़ीसा बॉर्डर पर हुई एक मुठभेड़ में नक्सली नेता रामचंद्र रेड्डी उर्फ चलपति की मौत के बाद, नक्सलियों की आंतरिक समीक्षा के दौरान माड़वी हिड़मा को 12वें स्थान पर रखा गया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2026 तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य रखा है, और सुरक्षा बल इस समय सीमा के अनुसार अपने अभियान में तेजी ला रहे हैं।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: माड़वी हिड़मा को बटालियन नंबर 01 से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के चलते हटाया गया है। हालांकि, वह सेंट्रल कमेटी के सदस्य बने रहेंगे।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG Naxal News: Big change in Naxal organization, Madvi Hidma
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm