CG News: अब ग्राम पंचायतों को निर्विवाद नामांतरण-बंटवारे का अधिकार, तहसील कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, पंचायत मंत्री ने बैठक में लिया फैसला
CG News: अब ग्राम पंचायतों को निर्विवाद नामांतरण-बंटवारे का अधिकार, तहसील कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी मुक्ति, पंचायत मंत्री ने बैठक में लिया फैसला

CG News, Raipur news, Chhattisgarh government, land mutation, undisputed land cases, land partition,
- जमीनों के निर्विवाद नामांतरण अब ग्राम पंचायत से होंगे,
- मामले में पंचायत मंत्री विजय शर्मा का बयान,
- निर्विवाद नामांतरण और बटवारा पंचायत स्तर पर हो सकेंगे,
रायपुर: Raipur News: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण जनता के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब निर्विवाद नामांतरण और जमीन के बंटवारे जैसे राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा ग्राम पंचायत स्तर पर ही किया जाएगा। इस फैसले से ग्रामीणों को तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और काम तेजी से निपटाए जा सकेंगे। CG News
CG News: यह निर्णय उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन मंत्रालय में आयोजित पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक में लिया गया। बैठक में ग्रामीण विकास को सरल और पारदर्शी बनाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। जिसमे निर्णय लिया गया की अब निर्विवाद नामांतरण और बंटवारे के मामले ग्राम पंचायत में ही हल किए जाएंगे। पंचायत सचिव और ग्राम पंचायत की रिपोर्ट के आधार पर प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। इसके बाद राजस्व विभाग द्वारा नामांतरण बुक जारी की जाएगी।
CG News: हर जिले में इस प्रक्रिया की समीक्षा कर लागू किया जाएगा। सरकार की कोशिश है कि अविवादित मामले राजस्व न्यायालय तक न पहुंचे। बैठक में पंचायत परिसंपत्तियों के डिजिटल रिकॉर्ड के लिए बनाए गए ग्राम संपदा ऐप की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निर्देश दिए कि ऐप को समय-समय पर अपडेट किया जाए। तकनीकी दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जाए। सभी जिलों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर जरूरी बदलाव किए जाएं। पंचायत परिसंपत्तियों का रिकॉर्ड पारदर्शी और सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: निर्विवाद नामांतरण वह प्रक्रिया है जिसमें ज़मीन या संपत्ति के मालिकाना हक़ में बदलाव बिना किसी विवाद के किया जाता है। इसमें सभी संबंधित पक्ष सहमत होते हैं और कानूनी आपत्ति नहीं होती।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: CG News: Now Gram Panchayats will have the right to undisputed transfer and division
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
