Bharatmala Road Project Scam: अब प्रदेश के 11 जिलों में होगी भारतमाला सड़क परियोजना भूमि अधिग्रहण घोटाले की जांच.. सरकार ने बढ़ाया दायरा
राज्य सरकार इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
Chhattisgarh Bharatmala Road Project Scam
- भारतमाला भूमि घोटाले की जांच अब 11 जिलों में।
- फर्जी मुआवजा और दस्तावेज से करोड़ों का घोटाला।
- राजस्व अधिकारियों और भूमाफियाओं पर सख्त कार्रवाई तय।
Chhattisgarh Bharatmala Road Project Scam: रायपुर: भारतमाला सड़क परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में भू-अर्जन को लेकर सामने आए बड़े घोटाले के बाद अब इस मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। रायपुर के अभनपुर क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में भूमि अधिग्रहण मामलों की जांच के निर्देश दिए हैं।
अब रायपुर के अलावा धमतरी, कांकेर, कोण्डागांव, कोरबा, रायगढ़, जशपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में भी मुआवजा वितरण और भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों की जांच होगी। इन जिलों में फर्जी नामांतरण, बंटवारा और मुआवजा वितरण में अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं।
राज्य सरकार ने 1 जनवरी 2019 के बाद के सभी सरकारी और गैर-सरकारी भूमि अधिग्रहण प्रकरणों की जांच के आदेश दिए हैं। राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने सभी संभागीय आयुक्तों को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट तैयार कर विभागीय वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।
Chhattisgarh Bharatmala Road Project Scam: इसके अलावा, आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने भी राजस्व विभाग से पहले की गई जांच रिपोर्ट तलब की है। उसी आधार पर ईओडब्ल्यू घोटाले में शामिल अधिकारियों और भूमाफियाओं पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
गौरतलब है कि, भारतमाला योजना के तहत राजधानी रायपुर से विशाखापत्तनम तक करीब 950 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। आरोप है कि इस योजना के तहत कुछ शासकीय अधिकारियों ने भूमाफियाओं से मिलकर फर्जी दस्तावेजों और प्रक्रियाओं के जरिए करोड़ों रुपये का मुआवजा निकाल लिया।
अब तक निलंबित अधिकारी:
- शशिकांत कुर्रे – तत्कालीन तहसीलदार, अभनपुर
- निर्भय साहू – तत्कालीन एसडीएम, अभनपुर
- लखेश्वर प्रसाद किरण – तत्कालीन नायब तहसीलदार
- जितेन्द्र साहू – तत्कालीन हल्का पटवारी, नायकबांधा
- दिनेश पटेल – पटवारी, हल्का क्र. 49, नायकबांधा
- लेखराम देवांगन – तत्कालीन हल्का पटवारी, क्र. 24, टोकरो
Chhattisgarh Bharatmala Road Project Scam: राज्य सरकार इस घोटाले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: भारतमाला योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी सड़क विकास परियोजना है, जिसके तहत देशभर में हाईवे और आर्थिक कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में यह योजना रायपुर से विशाखापत्तनम तक लगभग 950 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए लागू है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Bharatmala Road Project Scam, The scope of investigation has been extended to 11 districts
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am