BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG BJP New Jila Adhyakha Name: कल तय हो जायेंगे BJP के नए जिलाध्यक्षों के नाम!.. किरण सिंहदेव और पवन साय जायेंगे दिल्ली, होगी अहम बैठक

रायपुर शहर में ओंकार बैस, सूर्यकांत राठौर, रमेश ठाकुर, और सत्यम दुआ जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, अशोक सिन्हा और संजय …

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List

satya prakash
Published: 28 Dec 2024 | 8:42 pmModified: 28 Dec 2024 | 10:43 pm

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List: रायपुर: छत्तीसगढ़ के जिलों में भाजपा के नए अध्यक्षों के नाम पर कल मुहर लगने की उम्मीद है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, प्रदेश संगठन चुनाव प्रभारी खूब चंद पारख और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय कल दिल्ली रवाना होंगे। इन संगठन नेताओं की राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसी मीटिंग में जिलों के लिए तय किये गे तीन नामों के पैनल में से एक-एक नाम फ़ाइनल किये जायेंगे। सूत्रों का दावा यह भी है कि दिल्ली की बैठक औपचारिकता मात्र है। जिलों की कमान किस नेता को सौंपी जाएगी यह लगभग तय हो चुके है। सिर्फ मंजूरी मिलनी बाकि है। सूत्रों ने बताया कि कल नामों के तय होने के बाद एक-दो दिनों के भीतर बीजेपी के द्वारा सूची भी जरी कर दी जाएगी।

Read More: Kawasi Lakhma ED Raid Today: कवासी लखमा के पूर्व OSD जयंत देवांगन के घर पर ED की छापेमारी.. अफसर सुबह से खंगाल रहे दस्तावेज

जातिगत संतुलन और वर्ग समावेशिता प्राथमिकता

भाजपा द्वारा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति में जातिगत समीकरण और सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पार्टी का उद्देश्य है कि संगठन चुनाव में किसी भी प्रकार का विवाद न हो और सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व मिले।

मंडल चुनाव के विवाद और सुधार प्रयास

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List: छत्तीसगढ़ में संगठन चुनाव के तहत हाल ही में 467 मंडलों में चुनाव संपन्न हुए। हालांकि, इनमें से 20 से अधिक मंडलों में विवाद और विरोध की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसके चलते तीन मंडलों के निर्वाचन रद्द कर दिए गए। इसके अलावा, करीब 50 मंडलों के चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए गए हैं। इन विवादित मंडलों के चुनावों पर संगठन जल्द निर्णय लेगा।

रायपुर जिला अध्यक्ष पद की चर्चा

रायपुर शहर अध्यक्ष पद के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस के भतीजे ओंकार बैस, वरिष्ठ पार्षद सूर्यकांत राठौर, जिला महामंत्री रमेश ठाकुर और जिला पदाधिकारी सत्यम दुआ के नाम प्रमुख हैं। वहीं, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र से वर्तमान अध्यक्ष श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, अशोक सिन्हा और पूर्व विधायक संजय डीडी के नाम चर्चा में हैं।

वरिष्ठ नेताओं और सांसदों से विचार-विमर्श

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List: बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिला अध्यक्षों के चयन प्रक्रिया में स्थानीय सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से परामर्श लिया जाएगा। तीन-तीन उम्मीदवारों के पैनल को लेकर गहन चर्चा की गई, जिसकी अंतिम समीक्षा दिल्ली में की जाएगी।

भविष्य की रणनीति

संगठन और वरिष्ठ नेताओं की प्राथमिकता है कि जिला अध्यक्षों का चयन शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से हो। मंडल स्तर के विवादों से सबक लेते हुए भाजपा यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है कि जिला अध्यक्षों का चुनाव किसी भी प्रकार के विरोध से मुक्त हो।

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List: छत्तीसगढ़ में भाजपा का यह संगठन चुनाव महापर्व की तरह चल रहा है और पार्टी की निगाहें आने वाले दिनों में अपनी आंतरिक संरचना को और मजबूत करने पर हैं।

Read Also: Status of district and division abolished: कांग्रेस के बनाये 9 जिलों का दर्जा भाजपा की सरकार ने किया ख़त्म.. कैबिनेट के फैसले से बदल गया राज्य का भूगोल..

छत्तीसगढ़ में भाजपा का संगठन चुनाव

प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन चुनाव कब तक पूरे होंगे?

उत्तर: जिला अध्यक्षों की घोषणा 29 या 30 दिसंबर तक होने की संभावना है, जिससे संगठन चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

प्रश्न 2: संगठन चुनाव में जातिगत संतुलन का क्या महत्व है?

उत्तर: भाजपा जातिगत समीकरण और सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रख रही है ताकि संगठन में संतुलन और समावेशिता सुनिश्चित हो सके।

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List

प्रश्न 3: रायपुर जिला अध्यक्ष पद के लिए किन-किन नामों की चर्चा है?

उत्तर: रायपुर शहर में ओंकार बैस, सूर्यकांत राठौर, रमेश ठाकुर, और सत्यम दुआ जैसे नाम चर्चा में हैं। वहीं, रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में श्याम नारंग, अनिल अग्रवाल, अशोक सिन्हा और संजय डीडी के नाम प्रमुख हैं।

प्रश्न 4: छत्तीसगढ़ के संगठन चुनावों में अब तक कितने मंडलों में विवाद हुआ है?

उत्तर: अब तक 20 से अधिक मंडलों में विवाद हुआ है, जिसमें से तीन मंडलों के चुनाव रद्द कर दिए गए हैं और 50 मंडलों के चुनाव फिलहाल स्थगित हैं।

प्रश्न 5: जिला अध्यक्षों के चयन में किन नेताओं से परामर्श लिया जा रहा है?

उत्तर: जिला अध्यक्षों के चयन में स्थानीय सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श किया जा रहा है।

Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh BJP New Jila Adhyakha Name List, The names will be decided after the meeting in Delhi on Saturday

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm