Chhattisgarh Dhan Kharidi News: धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी! IBC24 की खबर के बाद कलेक्टर का बड़ा एक्शन, BJP विधायक बोले- कांग्रेस का खेल?
Chhattisgarh Dhan Kharidi News: धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी! IBC24 की खबर के बाद कलेक्टर का बड़ा एक्शन, BJP विधायक बोले- कांग्रेस …

Chhattisgarh Dhana Kharidi News
- IBC24 की खबर का असर
- धान में पानी डालने का वीडियो वायरल
- कलेक्टर ने बिठाई जांच
रायपुर: Chhattisgarh Dhan Kharidi News: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने के मामले में प्रशासन हरकत में आ गया है। IBC24 की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
धान में पानी डालने का वीडियो वायरल (Chhattisgarh rice procurement)
Chhattisgarh Dhan Kharidi News: जानकारी के अनुसार भलेरा धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने का वीडियो सामने आया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए Dr. Gaurav Singh ने तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच टीम का नेतृत्व सहायक आयुक्त Vinay Shukla कर रहे हैं। टीम में सहकारिता विस्तार अधिकारी Sumit Dadsena और सहकारिता निरीक्षक Ashok Sahu को भी शामिल किया गया है। यह टीम खरीदी केंद्र में रखे धान, भंडारण व्यवस्था और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है।
धान की बोरियों में पानी डालने का मामला, कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने लिया संज्ञान #raipur | #cgnews | Chhattisgarh News | @RaipurDistrict https://t.co/5AQj02ryXI
— IBC24 News (@IBC24News) March 6, 2026
दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना (Dhana bori mein paani)
इधर इस मामले को लेकर Deepak Baij ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार धान का उठाव नहीं कर रही है, जिसके कारण धान खरीदी केंद्रों में हजारों क्विंटल धान पड़ा हुआ है। धान के सूखने से नुकसान हो रहा है और अपने को बचाने के लिए कर्मचारी धान में पानी डाल रहे हैं। दीपक बैज ने सरकार से मांग की है कि किसानों के हित में तुरंत धान का उठाव कराया जाए ताकि नुकसान से बचा जा सके और इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
BJP ने कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया (CG rice scam)
Chhattisgarh Dhan Kharidi News: वहीं इस मामले में भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे कांग्रेस का हाथ हो सकता है। उनका कहना है कि संभव है कि कांग्रेस अपने लोगों से धान में पानी डलवा रही हो ताकि वर्तमान भाजपा सरकार को बदनाम किया जा सके। पुरंदर मिश्रा ने यह भी कहा कि जब कांग्रेस शासन में थी, तब भी कई जगहों पर धान को पानी में डुबाकर लिया जाता था। उनका तर्क है कि इस मामले की जाँच में सच्चाई सामने आएगी और दोषियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भलेरा धान खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में पानी डालने का वीडियो सामने आया है, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Dhan Kharidi News
रायपुर
और भी पढ़ें ›
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am