Rationalization Govt Order PDF: सरकार ने जारी किया स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश.. कल शिक्षक संघ घेरेंगे मंत्रालय, कांग्रेस ने भी साधा निशाना
शिक्षक संगठनों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और इससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।

Chhattisgarh Govt Rationalization Order PDF Copy
- छत्तीसगढ़ सरकार ने 10,463 स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी किया
- शिक्षक संघ कल करेंगे मंत्रालय घेराव, कांग्रेस ने की सरकार की आलोचना
- सीएम ने कहा - "युक्तियुक्तकरण छात्र हित में", शिक्षकों को लग रही है पारदर्शिता की कमी
Chhattisgarh Govt Rationalization Order PDF Copy: रायपुर: सरकार ने जारी किया स्कूलों के युक्तियुक्तकरण का आदेश.. कल शिक्षक संघ घेरेंगे मंत्रालय, कांग्रेस ने भी साधा निशानाछत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षकों के विरोध के बीच युक्तियुक्तकरण का आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के मुताबिक़ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को मान्य करते हुए ई-संवर्ग के 5849 एवं टी-संवर्ग के 4614 इस प्रकार कुल 10463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण करने का निर्णय लिया गया है।
शालाओं का युक्तियुक्तकरण आदेश by satya sahu on Scribd
कल होगा मंत्रालय का घेराव
दूसरी तरफ इस फैसले के विरोध में शिक्षक संघ कल यानि बुधवार को मंत्रालय का घेराव करेंगे। इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस भी तेज हो गई है, जिसमें कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस नीति का बचाव करते हुए कहा, "युक्तियुक्तकरण छात्रों के हित में है। कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी है तो कहीं अधिक हैं। इस असमानता को दूर करने के लिए यह कदम जरूरी है।"
Chhattisgarh Govt Rationalization Order PDF Copy: वहीं पूर्व पीसीसी प्रमुख धनेंद्र साहू ने सरकार की आलोचना करते हुए कहा, "सरकार को ऐसे बड़े फैसले लेने से पहले शिक्षकों से चर्चा करनी चाहिए थी। इससे पढ़ाई और शिक्षक दोनों प्रभावित हो रहे हैं।"
कांग्रेस ने सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने कहा, "सरकार के पास युक्तियुक्तकरण का कोई स्पष्ट प्लान नहीं है। जनप्रतिनिधियों को इस प्रक्रिया में शामिल नहीं किया गया, जबकि उन्हें स्थानीय जरूरतों की बेहतर जानकारी होती है।"
कांग्रेस ने आरोप लगाया, "18 महीने बाद भी शिक्षा विभाग में कोई सुधार नहीं हुआ। यह सरकार छत्तीसगढ़ की शिक्षा, आदिवासी संस्कृति और संसाधनों को बर्बाद कर रही है।"
Chhattisgarh Govt Rationalization Order PDF Copy: इस बीच, शिक्षक संगठनों का कहना है कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी है और इससे शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होगी।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: युक्तियुक्तकरण का मतलब है स्कूलों में शिक्षकों की संख्या को विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार संतुलित करना। इसका उद्देश्य उन स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति करना है जहाँ शिक्षकों की कमी है और जहाँ अधिक शिक्षक हैं वहाँ से पुनः नियोजन करना। सरकार का दावा है कि यह कदम छात्रों के हित में है ताकि हर स्कूल में समान रूप से पढ़ाई हो सके।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Govt Rationalization Order PDF Copy, teachers Will protest in Raipur Ministry on Wednesday
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm