Chhattisgarh Naxalism Deadline: 8 हजार नक्सलियों का संगठन महज 2 सालों में ध्वस्त.. जानें कितने हुए ढेर और कितनों ने किया सरकार के सामने सरेंडर
Chhattisgarh Naxalism Deadline: पप्पा राव समेत 18 नक्सली आत्मसमर्पण, बस्तर नक्सल मुक्त, AK-47 हथियार जमा, 55 लाख रुपए इनामी सुकरु।

Chhattisgarh Naxalism Deadline
- बस्तर में पप्पा राव समेत 18 नक्सली आत्मसमर्पण
- AK-47 और अन्य हथियार सुरक्षा बलों को सौंपे
- 55 लाख रुपए का इनामी सुकरु भी सरेंडर
रायपुर: सशस्त्र नक्सलवाद के खात्मे यानी डेडलाइन को महज पांच दिन ही बाकी हैं। केंद्र और राज्य की सरकारों ने संयुक्त तौर पर 31 मार्च 2026 तक देशभर के सभी हिस्सों से हथियारबंद नक्सलवाद को पूरी तरह से ख़त्म करने का दावा किया था। छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र के ज्यादातर इलाके नक्सलमुक्त हो चुके हैं, जबकि मध्यप्रदेश राज्य माओवाद के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त हो चुका है। (Chhattisgarh Naxalism Deadline) बात छत्तीसगढ़ की करें तो DKSZC मेंबर पप्पा राव ने भी अपने 17 साथियों के साथ सरेंडर कर दिया था। पप्पा राव को लेकर गृहमंत्री का दावा है कि वह क्षेत्र में सक्रिय आखिरी नक्सली नेता था। इसके साथ ही राज्य में महज 30-35 माओवादी ही शेष रह गए हैं।
गृहमंत्री ने बताया नक्सल उन्मूलन का आंकड़ा
इस बीच कांग्रेस ने राज्य सरकार से पूछा था कि क्या 31 मार्च के बाद प्रदेश में नक्सली घटनाएं रुक जाएंगी? विपक्षी दल के इसी सवाल का जवाब देते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि 31 मार्च की रात हैप्पी न्यू ईयर नहीं है। 8 हजार नक्सलियों के संगठन को 2 साल में खत्म किया गया। इस दौरान 3 हजार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। 2 हजार नक्सली गिरफ्तार किए गए, जबकि साढ़े 500 से ज्यादा नक्सली मार गिराए गए। इसके बाद भी कांग्रेस सवाल खड़ा कर रही है। विजय शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उनके दिमाग में शायद हैप्पी न्यू ईयर भरा है, इसलिए वे ऐसा सवाल कर रहे हैं।
पप्पा राव की वापसी बड़ी कामयाबी
गौरतलब है कि दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के सदस्य पापाराव समेत कुल 18 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इस संबंध में आईजी बस्तर पी. सुंदरराज ने मंगलवार को जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में पापाराव के अलावा डिविजनल कमेटी सदस्य प्रकाश मडवी और अनिल भी शामिल हैं। इन सभी ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। आत्मसमर्पण के दौरान ये लोग AK-47 समेत अन्य हथियार भी सुरक्षा बलों को सौंपेंगे। (Chhattisgarh Naxalism Deadline) आईजी के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले 18 नक्सलियों में 7 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी का पुनर्वास और मुख्यधारा में शामिल करने की प्रक्रिया आगे पूरी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 24 मार्च 2026 को हुई यह घटना बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने यह भी दावा किया कि दंडकारण्य में पहली बार माओवादी संगठन नेतृत्वहीन हो गया है। आईजी सुंदरराज ने उम्मीद जताई कि बाकी बचे नक्सली भी जल्द ही हिंसा छोड़कर शांति का रास्ता अपनाएंगे और समाज की मुख्यधारा में लौटेंगे।
55 लाख रुपए के इनामी सुकरु का सरेंडर
पापाराव के सरेंडर के साथ ही एक और बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, ओडिशा पुलिस के सामने 5 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों ने अपने पास मौजूद AK-47, SLR, 303 और सिंगल शॉट बंदूकें भी पुलिस के हवाले कर दी हैं। इसमें प्रमुख नक्सली सुकरु पर 55 लाख रुपए का इनाम था, जबकि सभी पांचों नक्सलियों पर कुल 66 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। इसके साथ ही करीब 7 लाख रुपए कीमत के हथियार भी सरेंडर किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-
ईरान परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हुआ, अमेरिका को बड़ा तोहफा भेजा: ट्रंप
वार्ता में प्रगति के ट्रंप के दावों के बीच ईरान ने इजराइल पर एक दर्जन मिसाइलें दागीं
देशभक्ति सिर्फ नारों से नहीं बल्कि कर्तव्य निभाने से व्यक्त होती है: योगी आदित्यनाथ
पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेजने वाले गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
महाराष्ट्र विधानसभा परिषद : उद्धव और शिंदे ने एक दूसरे पर साधा निशाना
अलगाववादी आसिया अंद्राबी को भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश रचने के मामले में आजीवन कारावास
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पप्पा राव ने हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने और पुनर्वास की इच्छा जताई है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Last Maoist Pappa Rao Surrenders in Bastar Naxalism Ends 18 Rebels AK-47 Weapons Handed Over
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm