Chhattisgarh New Ministers Department: नए तीन मंत्रियों को मिलेगा कौन सा विभाग?.. आज ही साफ़ हो जाएगी तस्वीर!.. स्कूल शिक्षा मंत्रालय के लिए इस मंत्री की चर्चा
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ नए मंत्रियों को आज देर शाम तक विभागों का आबंटन कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री के कुछ विभाग दिए …

Chhattisgarh New Ministers Department Allotment
- तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ, विभागों पर नजर।
- सीएम साय ने दिए जनकल्याण में कार्य करने निर्देश।
- गुरु, गजेंद्र, राजेश को मिल सकते अहम मंत्रालय।
Chhattisgarh New Ministers Department Allotment: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज तीन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो चुका है। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव और अम्बिकापुर से पहली बार निर्वाचित हुए राजेश अग्रवाल ने मंत्रीपद की शपथ ली है। इस तरह छत्तीगसढ़ में पहली बार सबसे ज्यादा कुल 14 मंत्रियों को शामिल किया गया है।
सादे समारोह में शपथ ग्रहण संपन्न
पूरा समारोह राजभवन में संपन्न हुआ जहां राज्यपाल ने तीनों ही विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सादे समारोह में हुए शपथ ग्रहण के बाद सभी विधायकों, मंत्रियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनायें दी। सीएम साय ने भी शुभकामनायें देते हुए मंत्रियों को जनकल्याण के लिए सतत कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि, नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का आबंटन करते दिया जाएगा।
किसे मिलेगा और कौन सा डिपार्टमेंट?
Chhattisgarh New Ministers Department Allotment: शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की नजर इस बात पर टिक गई है कि, नए मंत्रियों को कौन सा विभाग सौंपा जाएगा? इसके साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि, सीएम कल यानी 21 अगस्त से 31 अगस्त तक जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर होंगे, ऐसे में क्या विभागों का बँटवारा आज ही होगा या फिर सीएम के लौटने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा?
READ ALSO: Raipur Road Accident News: रायपुर के VIP रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, 5 युवक हुए घायल, 2 की हालत गंभीर
बहरहाल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ नए मंत्रियों को आज देर शाम तक विभागों का आबंटन कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री के कुछ विभाग दिए जा सकते है जबकि पुराने मंत्रियों के कुछ विभागों में भी आदान प्रदान किया जाएगा। सम्भावना जताई जा रही कि, गुरु खुशवंत साहेब को धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग, गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग जबकि राजेश अग्रवाल को परिवहन विभाग सौंपा जा सकता है। हालांकि सीएम की तरफ से इसपर अंतिम फैसला लिए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh New Ministers Department Allotment
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UPITS 2026: UP के देसी स्वाद का बढ़ा कारोबार, 75 जिलों के खास व्यंजनों ने खींचा कारोबारियों का ध्यान, अब ग्लोबल मार्केट में बनेगी UP की पहचान
01 Oct 2026 | 6:16 pm
UP Police Gallantry Medal: वीर पुलिसकर्मियों को CM योगी ने पहनाया वीरता पदक, शहीद सुनील कुमार की पत्नी को भी मिला सम्मान
01 Oct 2026 | 5:35 pm