Chhattisgarh News: कवर्धा से रायपुर तक वोटिंग का अनोखा खेल! रियाज हुसैन ने तीन जगह बनवाया वोटर ID, गृह मंत्री ने किया बड़ा खुलासा
Chhattisgarh News: कवर्धा से रायपुर तक वोटिंग का अनोखा खेल! रियाज हुसैन ने तीन जगह बनवाया वोटर ID, गृह मंत्री ने किया बड़ा खुलासा

Chhattisgarh News, Raipur voter fraud case, Raipur fake voter ID, Raipur election fraud, Raipur Form-6 misuse, Raipur voting scam, Raipur political controversy, Raipur Congress allegation, Raipur Kavardha case, Raipur illegal voting, Raipur Mohammad Akbar news, Raipur Vijay Sharma press meet, Raipur multiple voter ID case, Raipur west assembly voter fraud, Raipur fake election entry, Raipur voter list manipulation
- कवर्धा फर्जी वोटर आईडी मामल,
- गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान,
- पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर लगाए गंभीर आरोप,
रायपुर: Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की सियासत में इस समय बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। कांग्रेस वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के बीच राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने कांग्रेस और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर पर बड़ा हमला बोला है। गृह मंत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कवर्धा के एक मामले का खुलासा करते हुए कांग्रेस पर फर्जी मतदान कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
Chhattisgarh News: गृह मंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी कि 75 वर्षीय रियाज हुसैन नामक व्यक्ति ने वर्ष 2023 में Form-6 भरकर सबसे पहले कवर्धा में अपना वोटर आईडी बनवाया और वहां मतदान किया। लेकिन इसके बाद उन्होंने रायपुर की दो अलग-अलग जगहों पर भी फर्जी तरीके से वोटर आईडी कार्ड बनवाया जो कानूनन पूरी तरह अवैध है। विजय शर्मा ने दस्तावेज़ दिखाते हुए बताया कि रियाज हुसैन का जन्म वर्ष 1948 में हुआ है और उन्होंने 2023 में यानी 75 वर्ष की उम्र में पहली बार कवर्धा में फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाया। बाद में जब सत्ता परिवर्तन की स्थिति बनी तो उन्होंने रायपुर पश्चिम क्षेत्र में फिर से दो बार Form-6 भरकर नए वोटर आईडी बनवा लिए।
रियाज हुसैन का अनोखा कारनामा! 75 साल के जीवन में पहली बार इन्होंने Form-6 भरकर कवर्धा में वोटर आईडी बनवाया और वहीं मतदान किया। इसके बाद रायपुर की दो जगहों पर भी नया वोटर आईडी तैयार कर लिया।
यह फर्जी मतदान कांग्रेस और मोहम्मद अकबर की चालबाज़ी का नतीजा है।
पूरा सच इस वीडियो में… pic.twitter.com/QzsrqMAOhA— Vijay sharma (@vijaysharmacg) September 9, 2025
Read More : जिला शिक्षा अधिकारी का बड़ा एक्शन, स्कूल से गायब थे इतने कर्मचारी, अब एक झटके में चली गई नौकरी
Chhattisgarh News: गृह मंत्री के अनुसार रियाज हुसैन का नाम रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 700 में दर्ज है और वे एक ही समय में तीन जगहों पर वोटर लिस्ट में पंजीकृत पाए गए हैं। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह गैरकानूनी है और स्पष्ट रूप से वोट चोरी को दर्शाती है। विजय शर्मा ने इस पूरे मामले को कांग्रेस की साजिश बताया और आरोप लगाया कि यह सब पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर की शह पर हुआ। उन्होंने कहा की यह कांग्रेस की वोट चोरी की चालबाज़ी का हिस्सा है और हम इस पर सख्त कार्रवाई करेंगे। कानून के तहत जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: "रायपुर वोटर फर्जीवाड़ा केस" में गृह मंत्री विजय शर्मा ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने तीन जगहों पर वोटर आईडी बनवाकर फर्जी तरीके से वोटिंग की।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh News: Riyaz Hussain got voter ID made at three places, Home Minister made a big revelation
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm