BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules: अब स्कूल को बताए बिना नहीं होगी फेयरवेल पार्टी! आयोग ने जारी किए सख्त फरमान, इन चीजों पर पूरी तरह रोक, जानें नई गाइडलाइन

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules: अब स्कूल को बताए बिना नहीं होगी फेयरवेल पार्टी! आयोग ने जारी किए सख्त फरमान, इन चीजों पर पूरी तरह रोक, जानें नई गाइडलाइन

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules

tikesh Kumar
Published: 12 Feb 2026 | 10:04 amModified: 12 Feb 2026 | 10:07 am
HIGHLIGHTS
  1. बिना स्कूल को बताए नहीं होगी फेयरवेल पार्टी
  2. राज्यपाल संरक्षण आयोग सख्त
  3. स्कूल प्रबंधन को देना होगा पूरा ब्योरा

रायपुर: Chhattisgarh School Farewell Party New Rules: छत्तीसगढ़ में अब स्कूलों में फेयरवेल पार्टी और अन्य समारोह बिना पूर्व सूचना के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। छत्तीसगढ़ राज्यपाल संरक्षण आयोग ने इस संबंध में सख्त रुख अपनाते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

छत्तीसगढ़ में फेयरवेल पर नई गाइडलाइन (Chhattisgarh School Farewell Rules)

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules: आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की फेयरवेल पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य आयोजन से पहले स्कूल प्रबंधन को लिखित सूचना देना अनिवार्य होगा। साथ ही ऐसे आयोजनों के लिए स्पष्ट प्रोटोकॉल तय करने के निर्देश भी दिए गए हैं ताकि कार्यक्रम अनुशासित और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकें। आयोग ने कहा है कि आयोजनों में विद्यालय की गरिमा बनी रहनी चाहिए और किसी भी प्रकार के जोखिम भरे स्टंट, अनुचित गतिविधि या अवांछित व्यवहार से सख्ती से परहेज किया जाए।

धमतरी में विदाई समारोह के दौरान स्टंट (School Event Guidelines CG)

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules: बता दें की छत्तीसगढ़ के कई जिलों से स्कूल फेयरवेल पार्टी को लेकर जानलेवा स्टंट और विवाद के मामले सामने आ चुके है। जिसको देखते हुए यह फैसला बेहद अहम माना जा रहा है । बता दें की धमतरी जिले में 5 फरवरी को विदाई समारोह के दौरान स्टंट करते हुए बच्चों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में 5 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी बच्चों का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है। इसी घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकारी स्कूलों में स्टंटबाजी पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया।

सूरजपुर फेयरवेल पार्टी के दौरान खतरनाक स्टंट (Farewell Party Permission Rule)

Chhattisgarh School Farewell Party New Rules: वहीं सोशल मीडिया पर पॉपुलर होने और लाइक्स-व्यूज़ बटोरने के लिए युवक-युवतियाँ किसी भी हद तक जा रहे हैं। आजकल स्कूली छात्रों के बीच फेयरवेल पार्टी के नाम पर सड़कों पर गाड़ियों का काफिला निकालने और स्टंट करने का एक खतरनाक ट्रेंड चल पड़ा है। ताज़ा मामला छत्तीसगढ़ के सूरजपुर ज़िले का है। यहाँ स्कूली छात्र फेयरवेल पार्टी में जाने के दौरान चलती कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंट करते नज़र आए। छात्र यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए शहर में काफिला निकालकर और हूटर बजाते हुए हुड़दंग कर रहे थे। छात्र जमकर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए नज़र आ रहे हैं। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें

 

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: A1: नए निर्देशों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब किसी भी स्कूल में फेयरवेल पार्टी, सांस्कृतिक कार्यक्रम या अन्य समारोह बिना पूर्व लिखित सूचना के आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। स्कूल प्रबंधन को पहले संबंधित अधिकारियों को जानकारी देनी होगी और तय प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Chhattisgarh School Farewell Party New Rules

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm