Chhattisgarh Waqf Board News: छत्तीसगढ़ में वक़्फ़ बोर्ड के पास 500 करोड़ की प्रॉपर्टी.. बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा, मुतवल्लियों ने बेच दिया रजिस्ट्री करा कर..
राजधानी सहित अन्य जिलों में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
Chhattisgarh Waqf Board Latest News
- छत्तीसगढ़ में वक्फ बोर्ड की 400 संपत्तियों पर अवैध कब्जे का खुलासा हुआ।
- रायपुर के प्रमुख इलाकों की 40 दुकानों पर फर्जी रजिस्ट्री से कब्जा किया गया।
- वक्फ बोर्ड ने कलेक्टरों को रजिस्ट्री शून्य करने और अनुबंध नवीनीकरण का आदेश दिया।
Chhattisgarh Waqf Board Latest News: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की करीब 400 संपत्तियों पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। इनमें से 78 संपत्तियां रायपुर जिले की हैं, जहां कुछ किराएदारों ने फर्जी रजिस्ट्री के जरिए खुद को मालिक घोषित कर लिया है। राजधानी के प्रमुख इलाकों जैसे मालवीय रोड और हलवाई लाइन की 40 दुकानों को लेकर वक्फ बोर्ड ने दावा किया है कि इन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है।
बोर्ड के अनुसार वक्फ संपत्तियों को बेचा नहीं जा सकता, इन्हें केवल किराए पर दिया जा सकता है। लेकिन कुछ पूर्व मुतवल्लियों ने नियमों को दरकिनार करते हुए इन संपत्तियों की फर्जी रजिस्ट्री कर दी। अब वक्फ बोर्ड ने राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र भेजकर रजिस्ट्री को शून्य करने और पुराने किराएदारों से फिर से अनुबंध करने की मांग की है। साथ ही, जिन लोगों ने संपत्तियों को अवैध रूप से बेचा है, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात भी कही गई है।
Chhattisgarh Waqf Board Latest News: बिलासपुर जिले में सबसे ज्यादा 123 वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे की जानकारी सामने आई है, जबकि दुर्ग जिले में सबसे कम ऐसे मामले हैं। वक्फ बोर्ड के मुताबिक पूरे राज्य में वक्फ की संपत्तियों की कुल कीमत करीब 500 करोड़ रुपये है।
रायपुर के जिन व्यापारियों को नोटिस भेजे गए हैं, उनमें से कई ने अपने पुराने दस्तावेजों और रजिस्ट्री की प्रतियों के साथ जवाब दाखिल किया है। इस पूरे मामले में आने वाले दिनों में वक्फ ट्रिब्यूनल और न्यायालय की भूमिका अहम होने वाली है, क्योंकि कुछ व्यापारी पहले से ही न्यायिक प्रक्रिया में हैं। फिलहाल राजधानी सहित अन्य जिलों में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों को कब्जा मुक्त कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: वक्फ संपत्ति वह अचल संपत्ति होती है जो धार्मिक, सामाजिक या परोपकारी उद्देश्य से मुस्लिम समुदाय के लिए समर्पित की जाती है। इसे बेचा नहीं जा सकता, केवल किराए पर दिया जा सकता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Waqf Board Latest News, Tenants have occupied most of the board's land, notice issued
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm