CM Sai on Mamta Banerjee: ‘इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं..’ ममता बनर्जी पर सीएम साय ने बोला हमला
CM Sai on Mamta Banerjee: ‘इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं..’ ममता बनर्जी पर सीएम साय ने बोला हमला

CG News/ Image Credit: CGDPR
- ममता बनर्जी द्वारा वक्फ कानून का विरोध करने पर CM विष्णुदेव साय का बयान
- ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा - CM साय
- कृपया, जनता की रक्षा कीजिये - CM साय
CM Sai on Mamta Banerjee: रायपुर। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हुई हिंसा और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वक्फ कानून का विरोध करने पर छत्तीसगढ़ के मुखिया विष्णुदेव साय ने उनपर जमकर हमला बोला है और अपील भी की है। सीएम साय ने कहा कि, पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है।
Read More: Jashpur Cyber Yodha: साइबर ठगी से निपटने की अनोखी पहल.. आनॅलाइन फ्रॉड से बचाने के लिए 'साइबर योद्धा' करेंगे आपकी मदद, जानें कैसे
सीएम साय ने आगे कहा कि, ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता के लिए कभी माफ नहीं करेगा। आप बंगाल के आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों की रक्षा करने में विफल तो रही ही हैं। संदेशखाली समेत हर मामले में आपने हमेशा जाने-अनजाने यह संदेश देने की कोशिश की है कि आपकी सरकार इन दंगों को प्रश्रय दे रही है। कृपया अपनी संवैधानिक शपथ की चिंता कर लीजिये। आप केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की मुखिया हैं। पश्चिम बंगाल के सभी निवासियों की सुरक्षा आपका प्राथमिक दायित्व है। राजनीतिक लाभ-हानि की दृष्टि से ऐसे मामले को देखना छोड़ दीजिए। कृपया, जनता की रक्षा कीजिये।
Read More: Supreme Court on Waqf Bill Latest News: वक्फ अधिनियम की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, केंद्र सरकार को दिया सात दिन का समय? जानिए क्या कहा SC ने
बता दें कि, मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और बर्बादी का मंजर सड़कों पर जले हुए वाहनों, लूटे गये शॉपिंग मॉल और फार्मेसी में तोड़फोड़ के रूप में देखने को मिला. मुर्शिदाबाद में रविवार को सड़कें सुनसान रहीं, दुकानें बंद रहीं और लोग घरों के अंदर ही रहे। सैकड़ों की संख्या में लोग नदी पार कर मालदा जिले में गए और वहां शरण ली। स्थानीय प्रशासन का दावा है कि हालात नियंत्रण में हैं।
Read More: MI vs SRH Dream11 Prediction: मुंबई और हैदराबाद का मुकाबला आज, ड्रीम टीम में कौन होगा मैच का हीरो, किसे बनाएं कप्तान और उपकप्तान?
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते बुधवार को कोलकाता में एक सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्फ कानून का खुलकर विरोध किया और मुर्शिदाबाद हिंसा में केंद्र सरकार पर दंगे भड़काने का आरोप लगाया। इतना ही नहीं उन्होंने INDIA गठबंधन के नेताओं से एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ लड़ने की अपील की है। बता दें कि, ममता बनर्जी खुद कह चुकी हैं कि वो अपने राज्य में वक्फ कानून लागू नहीं होने देंगी। सीएम ममता मंच पर सीधे तौर पर अपने मुस्लिम वोट बैंक को लुभाते हुए कह चुकीं हैं कि बंगाल के 33 फीसदी अल्पसंख्यकों को वो कहां फेंक दें। ममता भी संकेतों की सियासत में माहिर मानी जाती हैं। इधर, बीजेपी आरोप लगा रही है कि बंगाल में हिंसा के जरिए हिंदुओं को भगाने की साजिश हो रही है।
पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून की आड़ में आततायियों की भीड़ द्वारा हिंदुओं की हत्या, लूटपाट, मंदिरों को ध्वस्त करने जैसे कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा मुस्लिम वोट बैंक की लिप्सा में दंगाइयों का तुष्टीकरण दुःखद है।
ममता जी, इतिहास आपको ऐसी निर्ममता…
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) April 17, 2025
Web Title: CM Sai on Mamta Banerjee
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm