ये दारी सब बर खुशी वाले देवारी, SI अभ्यर्थी हो या सरकारी कर्मचारी…दिवाली से पहले ‘विष्णुदेव’ ने खुशियों से भर दी सबकी झोली
CM Sai Open Gift Box: ये दारी सब बर खुशी वाले देवारी, SI अभ्यर्थी हो या सरकारी कर्मचारी…दिवाली से पहले ‘विष्णुदेव’ ने खुशियों से भर दी सबकी झोली

रायपुर: CM Sai Open Gift Box छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सत्ता की कुर्सी में आसीन होने के साथ ही प्रदेश की जनता से किए एक—एक वादे को पूरा करने में जुटे हुए हैं। ऐसा नहीं कि 'विष्णुदेव' की कृपा से समाज को कोई वर्ग अछूता हो। सीएम की कुर्सी पर बैठते हुए सीएम साय ने सबसे पहले गरीबों को पक्का आवास देने का फैसला किया और फिर उन्होंने महतारियों का मान बढ़ाने का काम करते हुए 'महतारी वंदन योजना' की शुरुआत की जो आज के समय में महिलाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रही है। वहीं, अब बात करें दिवाली के सौगात की तो साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और युवाओं की झोली खुशियों से भर दी है।
खोला सौगातों का पिटारा
CM Sai Open Gift Box एक ओर जहां साय सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करते हुए 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता भुगतान करने का फैसला लिया तो दूसरी ओर पिछले 6 साल लंबित एसआई भर्ती का रिजल्ट जारी कर युवाओं के चेहरे पर दिवाली की सबसे बड़ी सौगात दी है। सौगातों की कड़ी यहीं खत्म नहीं हो रही है साय सरकार ने सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कई पदों पर भर्ती भी निकाली है।
कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त मोर्चा ने दिया धन्यवाद
4 प्रतिशत महंगाई भत्ता की सौगात मिलने के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर राज्य के कर्मचारियों के लिए चार प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) की घोषणा पर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
सब इंस्पेक्टर भर्ती के अभ्यर्थियों ने जताया आभार
लंबे अरसे से सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को साय सरकार ने दिवाली की सौगात देते हुए बड़ी खुशखबरी दी है। इस परीक्षा में 959 युवाओं का चयन सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के पदों पर हुआ है। परीक्षाफल घोषित होने से उत्साहित अभ्यर्थियों ने आज नवा रायपुर सर्किट हाउस में मख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात कर उनके प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
सरकारी नौकरी के लिए खुला रास्ता
सीएम साय ने चुनाव से पहले ही बेरोजगार युवाओं से वादा किया था कि अगर वो सत्ता में आए तो सरकारी नौकरी का द्वार खोल देंगे। सत्ता में आने के बाद उन्होंने ऐसा ही किया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने पुलिस विभाग के 341 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें सूबेदार, उप निरीक्षक, उप निरीक्षक (विशेष शाखा), और प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: CM Sai Open Gift Box for Govt employees and SI Candidates on Diwali
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm