BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

CM Sai Press Conference Live: एक-दो नहीं, 3 करोड़ 25 लाख रुपए का इनामी था नक्सली नेता केशव राव.. सीएम साय ने प्रेसवार्ता में किये कई बड़े खुलासे, आप भी सुनें

उन्होंने बताया कि, इस मुठभेड़ में उनके जवान भी हताहत हुए है। सरकार की तरफ से उन शहीदों को विशेष सुविधा और सहायता दिए जाने पर भी विचार हो रहा …

CM Sai Press Conference on Police-Naxal Encounter

CM Sai Press Conference on Police-Naxal Encounter

satya prakash
Published: 22 May 2025 | 7:10 pmModified: 22 May 2025 | 7:17 pm
HIGHLIGHTS
  1. नक्सली नेता केशव राव पर 3.25 करोड़ का इनाम, मुठभेड़ में ढेर किया गया।
  2. सीएम साय बोले- जवानों का शौर्य देखा, बस्तर में अब शांति कायम हो रही है।
  3. सरकार के पास सभी नक्सलियों की सूची है, जंगल-शहर सब जगह कार्रवाई होगी।

CM Sai Press Conference on Police-Naxal Encounter: रायपुर: नारायणपुर-बीजापुर बॉर्डर पर मुठभेड़ में नक्सलियों के महासचिव और दुर्दांत माओवादी नेता नम्बाला केशव राव उर्फ़ गगन्ना समेत 27 अन्य नक्सलियों को मार गिराया गया था। इस पूरे मुठभेड़ को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेसवार्ता कर मीडिया को जानकारी दी है। इस प्रेसवार्ता में सीएम साय के अलावा गृहमंत्री विजय शर्मा, डीजीपी अरुण देव गौतम समेत सरकार के आला अधिकारी मौजूद रहे।

Read More: Bhopal-Ujjain Train Blast: 17 साल का आतंकी ISIS से जुड़ा, अब कोर्ट में होगा वयस्क की तरह ट्रायल, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सीएम साय ने बताया कि, ढेर किया गया नक्सलियों के नेता केशव राव उर्फ़ बसवराज पर एक करोड़ नहीं बल्कि 3 करोड़ 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उसपर छत्तीसगढ़ समेत केंद्र, आंध्र और ओड़िशा सरकार ने भी अलग-अलग राशि का इनाम घोषित किया था। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका था जब इस कैडर का माओवादी नेता मुठभेड़ में ढेर किया गया है। इस तरह केशव राव उर्फ़ गगन्ना का मारा जाना नक्सलवाद के कमर टूटने जैसा है।

CM Sai Press Conference on Police-Naxal Encounter: सीएम साय ने बताया कि, कर्रेगुटा के पास वाले कैंप में वह खुद भी गये थे। उन्होंने जवानों के शौर्य और साहस को करीब से देखा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी कई बार छत्तीसगढ़ आए है। सबके प्रयास से ऐसी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि, बस्तर में अब शांति कायम हो रही है।

Read Also: Israeli Embassy Employees Killed: दो इजरायली दूतावास के कर्मचारियों की अमेरिका में गोली मारकर हत्या.. नेतन्याहू बोले, "आतंक के खिलाफ अकेला ही लडूंगा लड़ाई"

उन्होंने बताया कि, इस मुठभेड़ में उनके जवान भी हताहत हुए है। सरकार की तरफ से उन शहीदों को विशेष सुविधा और सहायता दिए जाने पर भी विचार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने साफ़ किया कि नक्सलवादी जंगल केहो, अर्बन हो या रूरल नक्सली हो, सबकी सूची सरकार के पास है, सब पर करवाई होगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: नक्सली नेता नम्बाला केशव राव उर्फ बसवराज पर कुल ₹3 करोड़ 25 लाख का इनाम घोषित था। यह इनाम केंद्र सरकार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सरकार द्वारा मिलकर रखा गया था। वह माओवादियों का महासचिव और शीर्ष कमांडर था, और पहली बार इस स्तर का माओवादी नेता मुठभेड़ में मारा गया है। इसे नक्सलवाद के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: CM Sai Press Conference on Police-Naxal Encounter, A reward of Rs 3.25 crore was announced on the Naxalite leader

शहर की खबरें
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट

01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल

01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति

01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम

01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका

01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत

01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें

01 Oct 2026 | 6:40 am