CM Sai Delhi Election Results: ‘छल ज्यादा दिन नहीं चलता, बीजेपी ही कर सकती है जनता का विकास’.. दिल्ली नतीजों पर क्या बोले CM विष्णु देव साय
इस चुनाव के नतीजों ने दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की नई सरकार दिल्ली के विकास और …

CM Vishnu Deo Sai Delhi Election Results
- दिल्ली में 10 साल से काबिज आम आदमी पार्टी की करारी हार
- पूर्व सीएम केजरीवाल और शिक्षा मंत्री रहे सिसोदिया भी हारे चुनाव
- भाजपा ने हासिल किया स्पष्ट बहुमत, बनाएंगे सरकार
- इस चुनाव में भी कांग्रेस का फ्लॉप शो जारी
- पार्टी अबतक नहीं जीत पाई है एक भी सीट
CM Vishnu Deo Sai Delhi Election Results: रायपुर : देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली शानदार जीत पर देश-विदेश से प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। देश के दिग्गज नेता इन नतीजों पर अपनीओ राय रख रहे है। इसी बीच छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की है।
Delhi Vidhan Sabha Election Results in Hindi
अपने बयान में उन्होंने कहा है कि, "दिल्ली चुनाव की गिनती चल रही है और बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिलने जा रही है। बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। मैं बीजेपी और पीएम मोदी पर भरोसा दिखाने के लिए दिल्ली के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं .दिल्ली के लोग समझ गए हैं कि केवल बीजेपी ही उनके विकास के लिए काम कर सकती है।"
#WATCH | Raipur: #DelhiElectionResults | Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai says "The counting for Delhi Elections is underway and BJP is going to get a historic win. BJP will be forming the government with a full majority. I want to thank the people of Delhi for showing trust in BJP… pic.twitter.com/6xu6YO8eOc
— ANI (@ANI) February 8, 2025
CM Vishnu Deo Sai Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग स्पष्ट हो चुके हैं। इस चुनाव में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज चेहरे हार चुके हैं। हालांकि, कालकाजी सीट से आतिशी ने जीत दर्ज की है। निर्वाचन आयोग की ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा ने 44 सीटें जीत ली हैं, जो बहुमत के आंकड़े से 8 अधिक हैं, और वे अभी भी 4 सीटों पर आगे चल रही हैं।
पिछले दो विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी इस बार अब तक 21 सीटें जीत चुकी है और कुछ सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन नतीजों से यह स्पष्ट हो गया है कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का युग समाप्त हो चुका है और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं, कांग्रेस की स्थिति और भी खराब रही, क्योंकि पार्टी अब तक एक भी सीट जीतने में नाकाम रही है। उसके किसी भी उम्मीदवार को बढ़त तक नहीं मिल पाई है।
CM Vishnu Deo Sai Delhi Election Results: इस चुनाव के नतीजों ने दिल्ली की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत दे दिए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा की नई सरकार दिल्ली के विकास और प्रशासन में क्या कदम उठाती है।
[amazon bestseller ="Smart Phone Under 15000" items="3"]
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: ➡ भाजपा ने 44 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: CM Vishnu Deo Sai Delhi Election Results, Delhi Vidhan Sabha Election Results in Hindi
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm