Bhu Jal Sanvardhan Mission: आज ‘भू जल संवर्धन मिशन’ का शुभारंभ करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विशेषज्ञों संग करेंगे चर्चा
Bhu Jal Sanvardhan Mission: आज ‘भू जल संवर्धन मिशन’ का शुभारंभ करेंगे सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम विशेषज्ञों संग करेंगे चर्चा

Bhu Jal Sanvardhan Mission/Image Credit: CGDPR
- छत्तीसगढ़ में भू जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ आज
- CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मिशन का होगा शुभारंभ
- शाम 6.15 मिनट में CM योजना का करेंगे शुभारंभ
Bhu Jal Sanvardhan Mission: रायपुर। प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज भू-जल संवर्धन मिशन का शुभारंभ होने जा रहा है। बता दें कि, शाम 6.15 मिनट में सीएम इस योजना का शुभारंभ करेंगे। डिप्टी CM अरुण साव भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। बता दें कि, छत्तीसगढ़ राज्य नगरी प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा मिशन संचालित होगा। कार्यक्रम के आयोजन में मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल एवं विधायक भी शामिल होंगे।
Read More: Raipur Crime News: मैं डॉन हूं... कहकर इंजीनियर को घर से उठाया, अधमरा कर भागे बदमाश, वीडियो हुआ वायरल, 7 आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि, रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज दोपहर 3.00 बजे से आयोजित भू-जल संरक्षण मिशन के शुभारंभ कार्यक्रम के प्रथम सत्र में विशेषज्ञ जल संरक्षण के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा। मिशन के तहत प्रदेश के शहरों में भू-जल और वर्षा जल के संरक्षण के लिए प्रभावी काम किए जाएंगे। भू-जल संवर्धन मिशन के शुभारंभ के मौके पर हाइड्रोलॉजिस्ट्स, कॉलोनाइजर्स, उद्योग, राज्य शासन के विभिन्न विभाग तथा विशेषज्ञ जल संरक्षण, इसके उपायों और परिणामों पर मंथन भी होगा।
Read More: CG Weather Update Today: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इन इलाकों में होगी भारी बारिश,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव शहरों में जल संरक्षण पर विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे। वे प्रदेश के नगरीय निकायों में जल संरक्षण की भावी कार्ययोजना भी साझा करेंगे। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय द्वितीय सत्र में शाम छह बजे मिशन का शुभारंभ करेंगे। वे नगरीय निकायों में सेवाकाल के दौरान दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री साय कार्यक्रम में भू-जल संवर्धन मिशन के ब्रोशर का विमोचन और इस पर तैयार वीडियो भी लॉन्च करेंगे।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: भू-जल संवर्धन मिशन का उद्देश्य राज्य में पानी की उपलब्धता बढ़ाना, जल संरक्षण को बढ़ावा देना और जल स्रोतों का संरक्षण करना है। यह योजना भू-जल स्तर को स्थिर करने और प्राकृतिक जल स्रोतों की पुनरुद्धार पर ध्यान केंद्रित करेगी।
Web Title: Bhu Jal Sanvardhan Mission
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm