BREAKING NEWS
पत्थलगांव: हाईटेंशन की चपेट में 2 मजदूरों की मौत
AD · 728×90Advertisement

IBC24 Mind Summit 2025: प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है…हालात सुधारने के लिए सरकार क्या कर रही है? डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया क्यों जर्जर हुई सड़केंं

IBC24 Mind Summit 2025 रायपुर : छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने आज अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने किन चुनौतियों का …

IBC24 Mind Summit 2025

IBC24 Mind Summit 2025

Sneha Singh
Published: 13 Dec 2025 | 11:35 amModified: 13 Dec 2025 | 11:57 am
HIGHLIGHTS
  1. IBC24 के माइंड समिट 2025 का एडिशन का आयोजन किया गया।
  2. डिप्टी सीएम अरुण साव ने सड़कों की खराब स्थिति के कारण बताए।
  3. डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि,हाई-स्पीड रोड और कनेक्टिविटी पर फोकस।

IBC24 Mind Summit 2025 रायपुर : छत्तीसगढ़ में साय सरकार ने आज अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन दो वर्षों में सरकार ने किन चुनौतियों का सामना किया, अपने चुनावी वादों को किस हद तक जमीन पर उतारा और शासन–प्रशासन के स्तर पर क्या ठोस बदलाव किए ? इन्हीं अहम सवालों के जवाब तलाशने के लिए IBC24 ने ‘माइंड समिट 2025' स्टूडियो एडिशन’ का आयोजन किया।

इस विशेष समिट में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों से उनके दो साल के अनुभव, मंत्रालय की प्रमुख उपलब्धियों और आने वाले तीन वर्षों के लिए तैयार किए गए रोडमैप पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की चर्चा का आगाज़ राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुण साव के साथ हुआ, जिन्होंने सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर अपनी स्पष्ट दृष्टि साझा की।

IBC24 Mind Summit 2025 इस दौरान IBC24 के संवाददाता सौरभ परिहार ने उपमुख्यमंत्री से राज्य में सड़को की स्तिथि को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा की प्रदेश में सड़कों की स्थिति बेहद खराब है...हालात सुधारने के लिए सरकार क्या कर रही है?

नई सड़कों के निर्माण के लिए लगातार काम चल रहा है : डिप्टी सीएम

IBC24 Mind Summit 2025 इस पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा की जहां तक ​​राज्य में सड़कों की हालत का सवाल है। यह सच है कि हमारी सरकार के दौरान जो सड़कें बनी थीं वे 5 साल तक सड़कों का रखरखाव भी नहीं कर पाए और इस साल, बारिश का समय काफी लंबा चला गया। और भारी बारिश के कारण सड़कें लंबे समय तक खराब रहीं। लेकिन आज, मैं आपको विश्वास के साथ कह सकता हूं। पूरे राज्य में सड़क मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है। पुनर्निर्माण का काम चल रहा है और नई सड़कों के निर्माण के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मैं खुद नियमित रूप से निरीक्षण करता हूं और अधिकारियों को भी फील्ड में भेज रहा हूं ताकि सड़कों के निर्माण में कोई दिक्कत न हो।

दिसंबर तक राज्य की सड़कें होगी ठीक

IBC24 Mind Summit 2025 अब तक 900 से ज़्यादा टेंडर जारी किए जा चुके हैं और अब यह काम तेजी से होगा। हमने कहा है कि दिसंबर तक सड़कों की मरम्मत का काम पूरा हो जाना चाहिए और मुझे पूरी उम्मीद है कि दिसंबर तक राज्य की सड़कें ठीक हो जाएंगी और नई सड़कों के निर्माण का काम तेजी से होगा। हम इस बजट में कुछ बड़ी योजनाएं लाने जा रहे हैं। हमने 19 सड़कों का निरीक्षण किया है। हम हाई-स्पीड सड़कें बनाने जा रहे हैं। 4–5 जिलों से 800–900 किमी का एक पैकेज होगा। इसे जोड़ने के लिए बीच-बीच में बड़े पुलों की ज़रूरत है। कहीं चार-लेन की ज़रूरत है, कहीं दो-लेन की ज़रूरत है। ऐसा करके हम हाई-स्पीड सड़कें बनाएंगे।

IBC24 Mind Summit 2025 छत्तीसगढ़ में कनेक्टिविटी बढ़ी है। हमने ऐसी 19 सड़कों का निरीक्षण किया है। यह सड़कों के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा सुधार होने जा रहा है। सड़कों के लिए एक और योजना बनाई गई है। बरसात के मौसम में हम अक्सर खबरें देखते हैं कि एक मरीज़ को खाट पर लाया जा रहा है, राशन नहीं पहुँचता है। जिन गाँवों तक पहुँच नहीं है, हमें उन्हें सड़कों से जोड़ना है। हमें छोटे पुल बनाने हैं। हमने ऐसा करने की योजना बनाई है और इस साल से हम इसे बजट में भी पूरा करेंगे , जहाँ तक शहरों की बात है, हमारी सरकार बनने के बाद हमारे शहर साफ, सुंदर और सुविधाजनक होने चाहिए। इसके लिए हमने एक योजना बनाकर काम शुरू किया है। हमने एक शहर विकास योजना बनाई है। हमने साफ-सफाई पर बहुत गंभीरता से काम किया है।

IBC24 Mind Summit 2025 अधिकारियों को जल्दी बाहर जाने के लिए कहा गया है। यह नियमित रूप से हो रहा है। इसके कारण शहर बहुत मजबूत हुए हैं। आज हम इस बजट में नगरोत्थान योजना लाए हैं। इसके ज़रिए नगर पालिका के मुख्य काम, ज़रूरी काम, जिसमें सरकारी बजट के काम भी शामिल हैं, उन कामों को पूरा करने का प्लान बनाया गया है। इससे शहर की मुख्य ज़रूरतें पूरी होंगी और आप देखिए, हमारी कोशिशों का नतीजा यह है कि देश में पहली बार छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर सात नगर पालिकाओं द्वारा साफ-सफाई के मामले में राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया। आपने बहुत अच्छा टॉपिक उठाया है। मैं बस्तर वापस आऊँगा।

https://www.youtube.com/live/EY32fH4-8tU?si=Aj-mcWQkf4o2W0pQ

 

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: सरकार हाई-स्पीड कॉरिडोर, चार-लेन और दो-लेन सड़कों के साथ बड़े पुलों के निर्माण पर काम कर रही है, जिससे ज़िलों के बीच तेज़ और सुरक्षित कनेक्टिविटी सुनिश्चित हो सके।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Sneha Singh
Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

और भी पढ़ें...

Web Title: Deputy CM Arun Sao explained why the roads have deteriorated.

शहर की खबरें
Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

Korba Gangrape Case Verdict: छत्तीसगढ़ में गैंगरेप के दरिंदो को 20-20 साल की सजा, घर घुसकर की थी हैवानियत, ऐसे पलटा पूरा फैसला

01 Oct 2026 | 11:11 am
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां

01 Oct 2026 | 1:16 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी

01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने पूर्व अग्निवीरों को पुलिस, वन और जेल विभाग में आरक्षण देने का फैसला किया

30 Sept 2026 | 3:54 pm
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm