BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Ki Baat: मस्जिदों से चुनाव प्रचार, आरोप..नोटिस..मचा रार, क्या धर्म केंद्रों को सियासी अखाड़ा बनाना सही है ?

CG Ki Baat: मस्जिदों से चुनाव प्रचार, आरोप..नोटिस..मचा रार, क्या धर्म केंद्रों को सियासी अखाड़ा बनाना सही है ?

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

CG Ki Baat/ Image Credit: IBC24

Priya Jagat
Published: 13 Feb 2025 | 11:24 pmModified: 13 Feb 2025 | 11:24 pm

भोपाल। CG Ki Baat: इस वक्त पूरे देश में वक्फ बोर्ड, वक्फ की संपत्ति को लेकर बहस छिड़ी हुई है। देश की संसद में वक्फ बोर्ड संशोधन पर बहस का दौर जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने प्रदेश में हाल में हुए निकाय चुनाव में मस्जिदों में सियासी इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए। करीब आधा दर्जन मुतवल्लियों को नोटिस जारी कर दिया है। जाहिर है इस पर पक्ष-विपक्ष के अपने-अपने दावे हैं लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये उठ खड़ा हुआ है कि क्या वाकई प्रदेश में मस्जिदों से किसी पार्टी विशेष के प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया जा रहा था।

Read More: PM Modi & Elon Musk: PM मोदी और टेस्ला के CEO एलन मस्क के बीच मीटिंग.. EV से जुड़े मसले पर भारत को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी!

एक तरफ संसद में बजट सत्र के आखिरी दिन वक्फ संशोधन बिल पर JPC रिपोर्ट को लेकर जमकर हंगामा हुआ तो दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ में, 5 जिलों के 6 मुतवल्लियों को छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड की तरफ से नोटिस भेजा गया है। आरोप है कि हाल में हुए निकाय चुनाव में कुछ मस्जिदों का इस्तेमाल दल विशेष के प्रत्याशियों को फायदा पहुंचाने की नीयत से किया गया। वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज ने 5 जिलों रायपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, कांकेर, दल्लीराजहरा के मुतवल्लियों को नोटिस देकर, 7 दिनों में जवाब तलब किया है। सलीम राज का आरोप है मस्जिदों को राजनीति का अड्डा बनाया गया, दावा है कि वक्फ बोर्ड के पास इसके ऑडियो, वीडियो, फोटो जैसे सबूत हैं, दावा है कि दोषियों को बर्खास्त किया जाएगा, उनपर लीगल एक्शन भी लिया जाएगा ।

Read More: महतारी वंदन योजना से काटे जा रहे महिलाओं के नाम! महिलाओं की कम वोटिंग पर शिव डहरिया ने सरकार को घेरा

इधर, छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड अध्यक्ष के इस आदेश पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई, कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश बीजेपी सरकार ने वक्फ बोर्ड का राजनीतिकरण कर दिया है, कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष से पूछा कि किसी सामाजिक गतिविधि में सवाल उठाने का हक आपको किसने दिया। इधर बीजेपी कांग्रेस की आपत्ति को खारिज करते हुए, कांग्रेस पर तुष्टिकरण के आरोप दोहराए।

CG Ki Baat: वैसे, इससे पहले भी प्रदेश वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के कुछ सख्त निर्देश सुर्खियों और विवादों में रहे हैं। सवाल ये है कि जो आरोप छग वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के तौर पर सलीम राज लगा रहे हैं वो कितने सही हैं, क्या मस्जिदों का सियासी लाभ के लिए इस्तेमाल हुआ है, अगर हां तो फिर इस नोटिस को लेकर आपत्ति क्यों ? या फिर तो मौजूदा वक्त में जारी नोटिस किसी सियासी दबाव की मंशा से दिया है ?

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: Election campaigning from mosques, allegations..notice..dispute, is it right to make religious centres a political arena?

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm