Ex MLA Brihaspati Singh Say Sorry to TS Singh: ‘हार के बाद विचलित हो गया था, सिंहदेव सहित सभी नेताओं से माफी मांगता हूं’ पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह के बदले सुर, मांग रहे माफी
Ex MLA Brihaspati Singh Say Sorry to TS Singh: ‘हार के बाद विचलित हो गया था, सिंहदेव सहित सभी नेताओं से माफी मांगता हूं’ पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह के बदले …
रायपुरः Ex MLA Brihaspati Singh Say Sorry to TS Singh विधानसभा चुनाव 2023 में मिली हार के बाद से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी बिखरी हुई है। पार्टी के ही नेता अपने वरिष्ठ नेताओं पर निशाना साध रहे हैं। लेकिन इस बीच पूर्व विधायक बृवृहस्पत सिंह के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं पार्टी से निष्कासित होने के बाद अब वृहस्पत सिंह कांग्रेस में वापसी के लिए पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित सभी नेताओं से माफी मांग रहे हैं।
Ex MLA Brihaspati Singh Say Sorry to TS Singh पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार जाने के बाद विचलित हो गया था। जाने-अनजाने में मेरे से गलती हुई है इसलिए तत्कालीन प्रभारी के खिलाफ बयान दे दिया था। उन्होंने टीएस सिंहदेव को लेकर कहा कि सिंहदेव सरगुजा के महाराजा है और हम प्रजा हैं। टीएस सिंहदेव को हमें डांटने फटकारने का अधिकार है। मैं सभी अपने बड़े नेताओं से क्षमा मांगता हूं। साथ ही पार्टी में वापसी के लिए आवेदन दे रहा हूं।
दरअसल रामानुजगंज के पूर्व विधायक वृहस्पत सिंह ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तत्कालिन कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को जिम्मेदार ठहराया था। वृहस्पत सिंह ने दोनों पर पार्टी के खिलाफ षडयंत्र रचने का आरोप लगाया था। ये पहली बार नहीं था जब वृहस्पत सिंह ने पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की थी। इससे पहले जब वृहस्पत सिंह पर हमला हुआ था तो उन्होंने इसके लिए टीएस सिंहदेव और उनके भतीजे पर आरोप लगाया था। जबकि कांग्रेस की सरकार बनने से पहले वृहस्पत सिंह पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव के करीबी नेता माने जाते थे।
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2018 में सरगुजा की जनता को उम्मीद थी कि टीएस सिंहदेव को सीएम बनाया जा सकता है। इसी उम्मीद में यहां की जनता ने सभी 14 सीटों पर कांग्रेस नेताओं को जीताया था। लेकिन परिणाम आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने भूपेश बघेल को सीएम बनाया। वहीं, भूपेश बघेल के सीएम बनते ही वृहस्पत सिंह सहित अन्य विधायक पाला बदलकर भूपेश खेमे में आ गए थे। लेकिन अब फिर से ये नेता बाबा के समर्थन में आने की कवायद में लगे हुए हैं।
FAQ Section
वृहस्पत सिंह ने कांग्रेस पार्टी में वापसी के लिए माफी मांगी है क्योंकि उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और कुमारी शैलजा पर विधानसभा चुनाव में मिली हार का दोष डाला था। उन्होंने अब अपनी गलती स्वीकार कर सभी बड़े नेताओं से क्षमा मांगी है।
वृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव को 'सरगुजा के महाराजा' कहा और कहा कि उन्हें डांटने का अधिकार है। यह बयान उन्होंने अपनी पार्टी में वापसी की प्रक्रिया में दिया था।
वृहस्पत सिंह पहले पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के करीबी नेता थे, लेकिन अब वे भूपेश बघेल के समर्थन में आने की कोशिश कर रहे हैं।
2018 विधानसभा चुनाव में सरगुजा की जनता को उम्मीद थी कि टीएस सिंहदेव को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने भूपेश बघेल को मुख्यमंत्री बना दिया, जिससे कुछ नेताओं में असंतोष था।
वृहस्पत सिंह ने कांग्रेस पार्टी में वापसी के लिए आवेदन दिया है, और उनके द्वारा नेताओं से माफी मांगने के बाद उनकी वापसी की संभावना बनी हुई है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Ex MLA Brihaspati Singh Say Sorry to TS Singh Deo for Abusing
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm