FIR On Anurag Kashyap: रायपुर में फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप के खिलाफ FIR.. ब्राह्मणों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, अब माँगी माफ़ी..
उन्होंने आगे लिखा, “अब मैं इस बात पर काम करूंगा कि भविष्य में अपने गुस्से पर काबू रखूं और जब भी कोई मुद्दा उठाना हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल …
FIR On Anurag Kashyap in Raipur
- अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समाज पर टिप्पणी को लेकर FIR दर्ज हुई।
- शिकायत पर BNS की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया गया।
- अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए गलती स्वीकार की।
FIR On Anurag Kashyap in Raipur: रायपुर: फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई ब्राह्मण समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में की गई है। शिकायत पंडित नीलकंठ त्रिपाठी द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर रायपुर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196 और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।
बताया गया है कि इस मामले को लेकर हिंदू समाज ने पुलिस को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
FIR On Anurag Kashyap in Raipur: इस विवाद के बीच, अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि गुस्से में दी गई प्रतिक्रिया के चलते वह अपनी मर्यादा भूल गए और पूरी ब्राह्मण जाति को निशाना बना दिया, जो कि उनकी मंशा नहीं थी।
अनुराग कश्यप का बयान
“मैं गुस्से में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को गलत बोल दिया। यह वही समाज है जिसके कई लोग मेरी जिंदगी में अहम भूमिका निभा चुके हैं। आज वे सभी मुझसे आहत हैं, यहां तक कि मेरा परिवार और मेरे करीबी सहयोगी भी। मैं तहे दिल से माफी मांगता हूं।”
FIR On Anurag Kashyap in Raipur: उन्होंने आगे लिखा, “अब मैं इस बात पर काम करूंगा कि भविष्य में अपने गुस्से पर काबू रखूं और जब भी कोई मुद्दा उठाना हो तो सही शब्दों का इस्तेमाल करूं।” इस पूरे विवाद के बाद सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया। और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी जिंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रीब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज्जत…
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) April 22, 2025
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: FIR On Anurag Kashyap in Raipur, Objectionable remarks were made against Brahmin community
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी 87 इंटरसेप्टर वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी, पुलिसकर्मियों का होगा पदक अलंकरण, ‘संघर्ष’ पुस्तक का भी होगा विमोचन
01 Oct 2026 | 6:36 am
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm