Flight Reductions Announcement: छत्तीसगढ़ के हवाई यात्रियों को लगने वाला है ‘बड़ा झटका!’.. एयर इंडिया और इंडिगो के इस फैसले का रायपुर एयरपोर्ट पर भी दिखेगा असर, जानें कैसे
Flight Reductions Announcement Latest News: एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानों में कटौती का असर रायपुर एयरपोर्ट और हवाई किराए पर पड़ेगा।

Flight Reductions Announcement Latest News
- एयर इंडिया और इंडिगो ने जून में उड़ानें घटाने का फैसला लिया।
- रायपुर से दिल्ली की एक एयर इंडिया फ्लाइट रद्द हुई।
- कम उड़ानों से हवाई किराया और बढ़ने की आशंका जताई गई।
रायपुर: आसमान में उड़ान भरना अब आम आदमी की जेब पर भारी पड़ने वाला है। विमान ईंधन यानी ATF की बढ़ती कीमतों के कारण विमानन कंपनियों ने अपने हाथ खड़े करने शुरू कर दिए हैं। (Flight Reductions Announcement) देश की दो बड़ी एयरलाइंस, इंडिगो और एयर इंडिया ने जून महीने में अपनी उड़ानों में भारी कटौती का फैसला किया है। इस फैसले का असर रायपुर सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
एयर इंडिया करेगी 900 उड़ाने रद्द
आसमान छूती ईंधन की कीमतों ने एयरलाइंस कंपनियों का बजट बिगाड़ दिया है। यही वजह है कि जून महीने में एयर इंडिया और इंडिगो ने अपनी उड़ानों में कटौती करने का निर्णय लिया है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक एयर इंडिया एक हफ्ते में लगभग 4400 उड़ान संचालित करती है, जिसमें से करीब 22 प्रतिशत यानी लगभग 900 उड़ानें रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
इंडिगो की 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द
इसी तरह इंडिगो ने भी 7 प्रतिशत उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है। ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक कंपनियों ने यह निर्णय महंगे ATF के कारण लिया है, क्योंकि मौजूदा दर में उड़ानों का संचालन उनके लिए घाटे का सौदा साबित हो रहा है। (Flight Reductions Announcement) एयरलाइंस कंपनियां अब खर्च कम करने के लिए उड़ानों की संख्या घटाने पर मजबूर हो गई हैं।
इंडिगो ने घटाए उड़ानों के फेरे
इस राष्ट्रव्यापी कटौती का असर छत्तीसगढ़ के रायपुर सेक्टर पर भी देखने को मिल रहा है। रायपुर से सफर करने वाले यात्रियों को अब कम विकल्प मिलेंगे और ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। एयर इंडिया ने रायपुर से दिल्ली जाने वाली अपनी एक फ्लाइट को अगले आदेश तक पूरी तरह से रद्द कर दिया है। वहीं इंडिगो ने भी अपनी उड़ानों के फेरे घटा दिए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
ईंधन महंगा होने का असर, यात्रियों की जेब पर
रायपुर से चलने वाली लखनऊ-भुवनेश्वर फ्लाइट अब हफ्ते में 7 दिन के बजाय सिर्फ 4 दिन उड़ान भरेगी। इसके अलावा पुणे-चेन्नई फ्लाइट को भी हफ्ते में 7 दिन की जगह महज 3 दिन चलाने का निर्णय लिया गया है। उड़ानें घटने और ईंधन महंगा होने का सीधा असर यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। (Flight Reductions Announcement) हवाई किराए जो पहले ही 20 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं, अब उड़ानों की संख्या कम होने से बची हुई फ्लाइट्स की टिकटों की डिमांड बढ़ेगी, जिससे आने वाले दिनों में किराया और ज्यादा बढ़ने की आशंका है।
इन्हें भी पढ़ें:
नेतन्याहू ने वैश्विक आलोचना के बीच इजराइल के लिए भारत के ‘जबरदस्त प्रेम’ का उल्लेख किया
उच्चतम न्यायालय की मंजूरी के बाद एशियाई खेलों 2026 के चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी विनेश फोगाट
वित्तीय संस्थानों में बीते वित्त वर्ष 48,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के 10,000 से अधिक मामले दर्ज
लंबित दाखिल-खारिज आवेदन 15 दिनों में निपटाएं : बिहार के मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल
मैनपुरी में स्लीपर बस की ट्रक से टक्कर में दो की मौत, 35 घायल
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उत्तर: एयर इंडिया ने लगभग 900 उड़ानें रद्द करने का निर्णय लिया है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Air India and IndiGo Flight Cuts Likely to Impact Raipur Air Travelers
रायपुर
और भी पढ़ें ›
DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm