Amit Jogi Return to Congress: जेसीसी (जे) नेता अमित और रेणू जोगी कांग्रेस में होंगे शामिल!.. PCC दीपक बैज चीफ ने कह दी ये बड़ी बात..
Amit Jogi Return to Congress कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद जकाँछ नेता की कांग्रेस से निकटता बढ़ी है। पिछले दिनों संपन्न हुए रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भी …
EX MLA amit jogi and renu jogi
JCC Leader Amit Jogi Return to Congress: रायपुर: जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के शीर्ष नेता, पूर्व विधायक अमित जोगी और रेणू जोगी क्या कांग्रेस ने वापसी करने जा रहे है? क्या उनकी पार्टी जनता कांग्रेस का कांग्रेस में विलय होने जा रहा है? और क्या कांग्रेस भी इस वापसी की पूरी तैयारी कर चुकी है? इन सभी सवालों का जवाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज ने दिया है।
क्या कहा बैज ने ?
इस बारें में मीडियाकर्मियों की तरफ से पूछे गए सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपक बैज ने कहा कि, 'अभी तक इस तरह की परिस्थितियां नहीं बनी है। परिस्थितियां बनती है तो वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे।' दीपक बैज ने आगे बताया कि उन्हें प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र से नेताओं के कांग्रेस में वापसी के आवेदन मिल रहे है। कांग्रेस में उन नेताओं की वापसी करनी है या नहीं इसके लिए सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया जा रहा है। समिति इस पर फैसला लेगी।
उप चुनाव में दिया था समर्थन
JCC Leader Amit Jogi Return to Congress : गौरतलब है कि कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद जकाँछ नेता की कांग्रेस से निकटता बढ़ी है। पिछले दिनों संपन्न हुए रायपुर दक्षिण उपचुनाव में भी उनकी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा को अपना निःशर्त समर्थन दिया था। इससे पहले डॉ चरणदास महंत ने भी अमित और रेणू जोगी से भेंट की थी। माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले दोनों नेताओं की कांग्रेस में वापसी के साथ ही उनकी पार्टी का विलय भी कांग्रेस में हो जाएगा। हालांकि इस मसले पर दोनों ही पक्षों से अबतक कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
नहीं, अभी तक अमित जोगी की कांग्रेस में वापसी की पुष्टि नहीं हुई है। प्रदेश कांग्रेस प्रमुख दीपक बैज ने कहा है कि इस पर चर्चा और निर्णय के लिए सात सदस्यीय समिति का गठन किया जाएगा।
फिलहाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के कांग्रेस में विलय को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव से पहले इस पर निर्णय हो सकता है।
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में जनता कांग्रेस ने कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा को निःशर्त समर्थन दिया था, जिससे दोनों दलों के बीच नजदीकियों की संभावना बढ़ी है।
इस पर अंतिम निर्णय लेने के लिए कांग्रेस ने एक सात सदस्यीय समिति का गठन करने की योजना बनाई है। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जाएगी।
अगर अमित जोगी और उनकी पार्टी कांग्रेस में शामिल होते हैं, तो यह छत्तीसगढ़ की राजनीति में महत्वपूर्ण बदलाव हो सकता है, खासकर आगामी चुनावों को देखते हुए।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: PCC chief reacted on Amit Jogi's return to Congress
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm