Jogi Congress Merge in Congress? रेणु जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी? पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, जानिए क्या है कांग्रेस की राय
Jogi Congress Will Merge in Congress? रेणु जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी? पीसीसी चीफ दीपक बैज का बड़ा बयान, जानिए क्या है कांग्रेस की राय

Jogi Congress Will Merge in Congress? रेणु जोगी की कांग्रेस में होगी वापसी? Image Source: IBC24
रायपुरः Jogi Congress Will Merge in Congress? छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विलय के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने पत्र लिखा है। जेसीसीजे की अध्यक्ष रेणु जोगी और अमित जोगी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रभारी सचिन पायलट, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत को पत्र लिखा है। पत्र लिखने के बाद रेणु जोगी ने कहा कि मैं शुरुआत से ही अपने को कांग्रेस से जुड़ी मानती हूं। हम निशर्त विलय चाहते हैं। रेणु जोगी ने कहा आज हमें जो भी मिला है वह कांग्रेस के कारण मिला है।
Jogi Congress Will Merge in Congress? वहीं, जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय को लेकर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज से जब सवाल किया गया.. तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस तरह की परिस्थितियां नहीं बनी हैं.।परिस्थितियां बनती हैं तो वरिष्ठ नेताओं से बात करेंगे। कांग्रेस में वापसी के लिए प्रदेशभर से आवेदन आ रहे हैं। इस पर कांग्रेस की 7 सदस्यीय कमेटी बैठककर अंतिम निर्णय लेगी।
बता दें कि साल 2014 में हुए बस्तर के अंतागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को चुनाव मैदान से हटाने के लिए कथित सौदेबाजी का एक ऑडियो क्लिप वायरल हुआ था। इसमें अजीत और अमित जोगी के शामिल होने के आरोप लगे थे। इसके बाद साल 2016 में कांग्रेसने अमित जोगी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया जबकि अजीत जोगी को नोटिस दिया गया था। इसके बाद अजीत और अमित जोगी ने नई पार्टी बनाने की कवायद शुरू कर दी।
वहीं, 21 जून 2016 को छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ नाम से खुद की पार्टी बनाने का ऐलान किया था। जोगी की लोकप्रियता की वजह से ये माना जा रहा था कि प्रदेश में सरकार बनाने में जोगी कांग्रेस की निर्णायक भूमिका होगी।
https://youtu.be/4FPycG2Yx2s
FAQ Section
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) का कांग्रेस में विलय एक लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा है। जेसीसीजे की अध्यक्ष रेणु जोगी ने इसे निशर्त विलय के रूप में प्रस्तावित किया है, क्योंकि उनका मानना है कि कांग्रेस से जुड़ने से ही उन्हें राजनीतिक पहचान और अवसर मिले हैं।
कांग्रेस पार्टी ने इस विषय पर अभी कोई आधिकारिक निर्णय नहीं लिया है। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अगर परिस्थितियां बनती हैं, तो वरिष्ठ नेताओं से बात की जाएगी और एक 7 सदस्यीय कमेटी इस पर अंतिम निर्णय लेगी।
2016 में, कांग्रेस ने अमित जोगी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था और अजीत जोगी को नोटिस दिया था, इसके बाद दोनों ने नई पार्टी बनाने का निर्णय लिया। यह कदम बस्तर के अंतागढ़ उपचुनाव के दौरान कथित सौदेबाजी के एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद लिया गया था।
यदि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का कांग्रेस में विलय होता है, तो यह छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बड़ा बदलाव हो सकता है। जोगी परिवार की लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, यह कदम कांग्रेस की स्थिति को मजबूत कर सकता है।
रेणु जोगी ने हमेशा अपने आप को कांग्रेस से जुड़ा हुआ माना है और उन्होंने निशर्त विलय की इच्छा जताई है, क्योंकि उनका मानना है कि जो भी उन्होंने प्राप्त किया है, वह कांग्रेस के कारण ही है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Jogi Congress Will Merge in Congress? Know What Says PCC Chief Deepak Baij
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am