Journlist Mukesh Chndrakar Murder: अब कांग्रेस का पलटवार.. भाजपा नेता के साथ जारी की हत्यारोपी सुरेश चंद्राकर की तस्वीर, जानें क्या कहा..
पत्रकारिता जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुकेश चंद्राकर की हत्या ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आज पत्रकार …
Journlist Mukesh Chndrakar Murder Congress and BJP
Journlist Mukesh Chndrakar Murder Congress and BJP: बीजापुर: बस्तर के तेजतर्रार पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को लेकर राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गृहमंत्री विजय शर्मा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद कांग्रेस ने जोरदार पलटवार किया और भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस का दावा है कि मुकेश चंद्राकर के हत्यारे सुरेश चंद्राकर भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता जी व्येंकटेश ने सुरेश चंद्राकर को पार्टी में शामिल कराया था। कांग्रेस ने चुनौती दी है कि मुख्यमंत्री आवास में आने-जाने वालों की पिछले 15 दिनों की सूची सार्वजनिक की जाए। उनका कहना है कि इस सूची में सुरेश चंद्राकर का नाम जरूर शामिल होगा।
भाजपा नेता के साथ तस्वीर जारी
Journlist Mukesh Chndrakar Murder Congress and BJP: कांग्रेस ने सुरेश चंद्राकर की भाजपा नेताओं के साथ तस्वीरें जारी कर यह साबित करने की कोशिश की कि उनका संबंध सीधे भाजपा से है। इस के अलावा कांग्रेस ने 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट में 90 प्रतिशत भुगतान को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने गृहमंत्री और पीडब्ल्यूडी मंत्री से इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस ने मृतक मुकेश चंद्राकर के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की।
गृहमंत्री पर भी आरोप
कांग्रेस ने गृहमंत्री पर खुद पर दर्ज डेढ़ दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों का हवाला देते हुए कहा कि ऐसे में उनका कांग्रेस को अपराधियों की पार्टी कहना हास्यास्पद है। इस तरह देखा जाएँ तो यह मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है, जहां दोनों दल एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं।
सुरेश चंद्राकर कांग्रेस के नहीं बीजेपी के हैं नेता।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष (बीजापुर) व बस्तर प्रभारी जी. वेंकट पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे सुरेश चंद्राकर को हार पहनाकर भाजपा प्रवेश करवाते हुए।
ठेकेदार भाजपा नेता सुरेश चंद्राकर ने 15 दिन पहले मुख्यमंत्री निवास में… pic.twitter.com/1WQTlGvT5z
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) January 4, 2025
पत्रकारों का बहिष्कार?
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक पत्र वायरल हो रहा है, जिसके वास्तविकता की पुष्टि IBC24 ने नहीं की है। यह पत्र कथित तौर पर बीजापुर के कांग्रेस नेता लालू राठौर द्वारा प्रेस क्लब के अध्यक्ष को लिखा गया था। इस पत्र में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर समेत अन्य तीन पत्रकारों के बहिष्कार की बात कही गई थी। यह पत्र पिछले साल अप्रैल में जारी किया गया था, और अब इसे लेकर नई बहस छिड़ गई है।
किन आरोपों का सामना कर रहे थे पत्रकार?
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update: वायरल पत्र में जिन चार पत्रकारों का बहिष्कार किया गया था, उन पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने तत्कालीन विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ खबरें प्रकाशित कर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की। साथ ही, यह भी कहा गया कि इन खबरों के जरिए किसी विशेष राजनीतिक दल को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया गया।
राजनीतिक बयानबाजी का नया मोड़
भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मुद्दे को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। भाजपा ने कांग्रेस पर पत्रकारों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है, जबकि कांग्रेस ने इन दावों को खारिज करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है।
निष्पक्ष जांच की मांग
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update: पत्रकारिता जगत और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग की है। मुकेश चंद्राकर की हत्या ने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आज पत्रकार अपने काम के प्रति सुरक्षित हैं? यह मामला एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करता है कि स्वतंत्र पत्रकारिता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को किस तरह संरक्षित किया जा सकता है।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Congress's allegations of Suresh Chandrakar's links with BJP
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm