Kanker Bear Attack News : शावक की मौत के बाद खूंखार हुई मादा भालू! सगे भाई-बहनों को उतारा मौत के घाट , 1 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहनों की मौत हो गई, जबकि एक बहन गंभीर रूप से घायल है। बताया जा …

- कांकेर के मरकाटोला गांव में मादा भालू के हमले में दो सगे भाई-बहनों की मौत हुई।
- तीसरी बहन गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
- वन विभाग की एक्सपर्ट टीम ने करीब 4 घंटे बाद भालू को ट्रैंकुलाइज कर रेस्क्यू किया।
कांकेर : Kanker Bear Attack News : कांकेर जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दूर मरकाटोला गांव में भालू ने आज सुबह भालू ने ऐसा आतंक मचाया कि एक पूरा परिवार उजड़ गया है। भालू के हमले में दो सगे भाई बहन की मौत हो गई है, जबकि मृतकों की एक बहन की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि मादा भालू ने बीती शाम अपने ही शावक को नोचकर मार डाला था जिसकी सूचना पर वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लिया था, अब शावक को अपने पास ना पाकर मादा भालू आक्रामक हो गई है और ग्रामीणों पर हमला करने लगी।
तीनों भाई बहन को किया घायल
जानकारी के अनुसार मरकाटोला गांव के रहने वाले हलाल खोर जुर्री अपने खेत के पास बैठा हुआ था, तभी मादा भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया।Bear Attack Newsचीखे सुन स्कूल में रसोइया का काम करने वाली उसकी सगी बहन चमारोन बाई जो कि स्कूल से ही लौट रही थी उसने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन भालू ने उस पर भी ताबड़तोड़ वार कर उसे भी लहूलुहान कर दिया। दोनों सगे भाई बहनों की आवाज सुनकर खेत में काम रह रही उनकी एक अन्य बहन खोरीनबाई भी वहां पहुंच गई और अपने भाई बहनों को बचा पाती उसके पहले भालू ने उस पर भी हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
शव के पास जाते ही करता था हमला
आस पास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने सूचना गांव तक पहुंचाई जिसके बाद लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई और वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग और ग्रामीणों ने किसी तरह घायल महिला को बाहर निकालकर कांकेर मेडिकल कालेज भेजा, लेकिन दो शवों को उठाने में वन विभाग , पुलिस और ग्रामीणों के पसीने छूट गए। भालू शव के पास आते ही लोगों को दौड़ा रहा था।
रायपुर की एक्सपर्ट टीम ने किया रेस्क्यू
करीब 4 घंटे बाद रायपुर से पहुंची एक्सपर्ट की टीम ने भालू को ट्रेंकुलाइज गन से बेहोश कर काबु में किया, लेकिन ग्रामीण इतने आक्रोशित थे कि बेहोश भालू को जब वन विभाग की टीम बाहर निकाल रही थी तब लाठी डंडे लेकर उस पर टूट पड़ी। बड़ी मुश्किल से पुलिस और वन विभाग की टीम ने लोगो को संभाला और भालू को पिंजड़े में कैद किया गया तब जाकर दोनों भाई बहनों के शव को उठाया जा सका।
गांव में पसरा मातम
भालू को फिलहाल कांकेर लाया गया जहां उसका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। वही एक झटके में तीन सगे भाई बहनों के परिवार के यूं उजड़ जाने से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। Bhalu Ka Hamla वही रोजाना क्षेत्र में भालू तेंदुआ के आतंक से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और ग्रामीण वन विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल उठा रहे है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- 7th Pay Commission DA Hike Order: खुशखबरी!.. इतने फीसदी बढ़ गया सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता.. पेंशनरों के साथ दैनिक वेतनभोगियों को भी सौगात
- Vande Bharat: दिल्ली टू उत्तर प्रदेश, चढ़ावा चोरी पर ‘क्लेश’! राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विपक्ष का बड़ा हमला, क्या हंगामे से निकलेगा समस्या का हल?
- Hemchand Yadav University: CG के इस यूनिवर्सिटी में गजब फर्जीवाड़ा.. महिला कर्मचारी की सैलरी अपने बेटे के खाते में ट्रांसफर करवा रहा था कुलसचिव, चंद मिनटों में हो गया रिहा
लेखक के बारे में
I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.
और भी पढ़ें...Web Title: Bear Attack in Kanker: Two Siblings Killed, Sister Critical After Furious Female Bear Attack
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm