Kawasi Lakhma Latest News: जेल से छूटने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा, सदन में गर्मजोशी से BJP नेताओं से मिले गले, देखते रह गए कांग्रेसी
Kawasi Lakhma Latest News: जेल से छूटने के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे कवासी लखमा, सदन में गर्मजोशी से BJP नेताओं से मिले गले, देखते रह गए कांग्रेसी

Kawasi Lakhma BJP Leaders Hug Video
- Kawasi Lakhma की विधानसभा में एंट्री
- बजट सत्र में शामिल हुए कवासी लखमा
- सदन में BJP नेताओं से मिले गले
रायपुर: Kawasi Lakhma Latest News: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी सदन की कार्यवाही में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुमति मिलने के बाद वे सदन पहुंचे और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बगल में बैठे नजर आए।
BJP नेताओं से गले मिलते दिखे (Kawasi Lakhma BJP Leaders Hug Video)
Kawasi Lakhma in Vidhan Sabha: सदन पहुंचते ही कवासी लखमा का अलग ही दृश्य देखने को मिला। वे BJP नेताओं से गले मिलते दिखे। वीडियो में पहले मंत्री रामविचार नेताम और फिर अजय चंद्राकर से गले मिलते नजर आए जबकि कांग्रेस के अन्य विधायक यह दृश्य देखते रहे।
सदन पहुंचते ही BJP नेताओं से गले मिले Kawasi Lakhma, देखते रहे कांग्रेसी#Chhattisgarh #CGVidhanSabha #BudgetSession #KawasiLakhma | Chhattisgarh News | CG Vidhansabha | BudgetSession | Kawasi Lakhma | @INCChhattisgarh @BJP4CGState pic.twitter.com/Dae6pCfJ04
— IBC24 News (@IBC24News) February 23, 2026
कवासी लखमा की विधानसभा में एंट्री! (Kawasi Lakhma Vidhan Sabha)
Kawasi Lakhma Latest News: बता दें कि कवासी लखमा को बजट सत्र के दौरान सदन में उपस्थित रहने की विशेष अनुमति दी गई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने 6 फरवरी को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस पर विचार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने अनुमति प्रदान की। बता दें कि उनकी सदन में उपस्थिति को लेकर कोर्ट ने अंतिम निर्णय विधानसभा अध्यक्ष के विवेक पर छोड़ा था। इसके बाद 7 फरवरी को महाधिवक्ता से राय ली गई। अभिमत के आधार पर शर्तों के साथ उन्हें बजट सत्र 2026-27 में शामिल होने की अनुमति दी गई है।
यह भी पढ़ें
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: कवासी लखमा ने स्वयं विधानसभा अध्यक्ष से अनुमति मांगी थी, जिसके बाद शर्तों के साथ उन्हें बजट सत्र में शामिल होने की अनुमति दी गई।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kawasi Lakhma BJP Leaders Hug Video
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm