BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Kawasi Lakhma ED Raid: कहां गायब हुए लखमा के करीबी सुशील ओझा और सद्दाम सोलंकी?.. मोबाइल भी छोड़ गए घर पर, ED के छापे में बड़ा खुलासा

ईडी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे कर …

Gwalior Crime News। Image Credit: IBC24 File Photo

Gwalior Crime News। Image Credit: IBC24 File Photo

satya prakash
Published: 28 Dec 2024 | 6:34 pmModified: 28 Dec 2024 | 6:34 pm

Kawasi Lakhma ED Raid Chhattisgarh Latest News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की सक्रियता एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। आज ईडी ने रायपुर और सुकमा में कांग्रेस नेताओं और उनके करीबियों के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए, जिससे संकेत मिलता है कि आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Read More: Katghora Burning Car & Truck: क्या आपने देखी 'द बर्निंग कार एंड ट्रक?'.. टक्कर के बाद लगी ऐसी आग की देखकर दहल जायेंगे आप.. 2 लोग भी भीतर फंसे

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई कथित शराब घोटाले से जुड़ी हुई है। ईडी ने इस घोटाले की जांच के तहत आज कई स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान, पूर्व मंत्री कवासी लखमा के करीबी माने जाने वाले सुशील ओझा के रायपुर के चौबे कॉलोनी स्थित आवास पर छापा मारा गया। हालांकि, ओझा मौके पर मौजूद नहीं थे।

सुशील ओझा और अन्य ठिकानों पर छापे

Kawasi Lakhma ED Raid Chhattisgarh Latest News : परिजनों ने बताया कि सुशील ओझा पिछले दो दिनों से गायब हैं और अपने मोबाइल फोन घर पर छोड़कर गए हैं। ईडी की टीम ने उनकी तलाश में रायपुर के नयापारा स्थित सद्दाम सोलंकी के घर पर भी छापा मारा, लेकिन वहां से भी कोई सफलता नहीं मिली। फिलहाल चौबे कॉलोनी में ईडी की कार्रवाई जारी है।

कवासी लखमा और उनके परिवार पर फोकस

ईडी ने आज पूर्व मंत्री कवासी लखमा के जोरा स्थित आवास पर भी छापा मारा। इस दौरान उनकी कार से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए। सुकमा में उनके बेटे हरीश कवासी के सरकारी आवास पर भी ईडी की टीम पहुंची। इसके अलावा, नगरपालिका अध्यक्ष राजू साहू के घर पर भी ईडी का छापा पड़ा। सुकमा में ईडी की टीम ने 10 से अधिक अधिकारियों के साथ पांच वाहनों में पहुंचकर कार्रवाई की।

Kawasi Lakhma ED Raid Chhattisgarh Latest News : बता दें कि, छत्तीसगढ़ में 2,161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले की जांच ईडी कर रही है। इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पहले ही एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें 70 लोगों को आरोपी बनाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में कई नेता और अधिकारी अवैध सिंडिकेट के जरिए इस घोटाले को अंजाम दे रहे थे।

Read Also: Status of district and division abolished: कांग्रेस के बनाये 9 जिलों का दर्जा भाजपा की सरकार ने किया ख़त्म.. कैबिनेट के फैसले से बदल गया राज्य का भूगोल..

कथित रूप से, आबकारी मंत्री कवासी लखमा को इस सिंडिकेट की जानकारी थी, और वे कमीशन के एक बड़े हिस्से के लाभार्थी थे। बताया जा रहा है कि उन्हें हर महीने 50 लाख रुपये दिए जाते थे।

आगे की कार्रवाई

Kawasi Lakhma ED Raid Chhattisgarh Latest News : ईडी की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे कर सकती है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले से जुड़ी यह कार्रवाई राजनीतिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भूचाल ला सकती है। अब सभी की नजरें ईडी की आगे की जांच पर टिकी हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Kawasi Lakhma ED Raid Chhattisgarh Latest News, Close associates Saddam Solanki and Sushil Ojha are missing

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm