Kharora Accident News Update: तेज रफ्तार ट्रेलर से कुचली जिंदगी! खरोरा में सड़क हादसे में 13 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, जान गंवाने वालों के नाम आए सामने
खरोरा में सड़क हादसे में 13 की मौत…Kharora Accident News Update: Life crushed by high speed trailer! 13 killed, more than 10 injured

Kharora Accident News Update | Image Source | IBC24
- रायपुर के खरोरा में भीषण सड़क हादसा,
- माजदा और ट्रेलर की टक्कर में 13 की मौत, 10 से ज्यादा घायल,
- छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे ग्रामीण,
रायपुर: Kharora Accident News Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरोरा के पास रविवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बंगोली गांव के पास उस वक्त हुआ जब माजदा वाहन और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।
Kharora Accident News Update: जानकारी के अनुसार सभी लोग बाना गांव में एक छठी कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव आरंग के चटौद लौट रहे थे। माजदा वाहन में करीब 50 लोग सवार थे। जब वाहन बंगोली गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि माजदा के परखच्चे उड़ गए और कई लोग वाहन में ही फंस गए।
Kharora Accident News Update: स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को निकालकर मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है। डंपर पुणे से रांची जा रहा था। ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। हादसे की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मृतकों की पहचान हुई
Kharora Accident News Update: अब तक हादसे में जान गंवाने वाले 13 लोगों की पहचान हो चुकी है। मृतकों के नाम इस प्रकार हैं:
- टिकेश्वरी साहू, 45 वर्ष, मनहोरा, धरसीवा
- कुमारी महिमा साहू, 18 वर्ष, गोंदवारा
- एकलव्य साहू, 6 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- प्रभा साहू, 34 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- नंदिनी साहू, 53 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- उमंग साहू, 5 माह, आनंदगांव, बेमेतरा
- वर्षा साहू, 28 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा
- गीता साहू, 54 वर्ष, मोहंदी, धरसीवा
- राजवती साहू, 60 वर्ष, नगपुरा मंदिर, हसौद
- कृति साहू, 50 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
- कुंती साहू, 55 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
- टिकेश्वर साहू, 35 वर्ष, चटौद, विधानसभा थाना
- भूमि साहू, 4 वर्ष, आनंदगांव, बेमेतरा
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: रायपुर के सड़क हादसे में 13 लोग मारे गए, जिनमें 4 बच्चे और 9 महिलाएं शामिल हैं।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kharora Accident News Update: Life crushed by high speed trailer! 13 killed
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm