Chhattisgarh Vidhan Sabha Live: महाकुम्भ पर सदन में चर्चा.. विपक्ष ने पूछा, ‘मोहन भागवत ने डुबकी लगाई या नहीं? पूछ लीजियेगा’..
इस बहस के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “कांग्रेस ने पहले 10 में से सभी 10 नगर निगमों में जीत दर्ज की …
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live News
- छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र: महतारी वंदन योजना और महाकुंभ पर तीखी बहस
- नेता प्रतिपक्ष का तंज: "मोहन भागवत कुंभ नहीं गए, पूछ लीजिए हिंदू हैं या नहीं?"
- वित्त मंत्री का पलटवार: "कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव में जनता के अधिकार छीने थे"
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live News : रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में इन दिनों बजट सत्र जारी है। हर दिन पक्ष और विपक्ष अलग-अलग मुद्दों पर भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं। फिलहाल सदन में बजट पर चर्चा जारी है, जिसके दौरान दिग्गज नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने सदन में महतारी वंदन योजना से लेकर महाकुंभ तक के मुद्दों पर सत्तापक्ष को घेरने की कोशिश की।
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, "पता चला, मोहन भागवत कुंभ नहाने नहीं गए थे। पूछ लीजिएगा कि वो हिंदू हैं या नहीं।" दरअसल, महाकुंभ के दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के शीर्ष नेताओं पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि उन्होंने महाकुंभ में स्नान किया या नहीं। इस मुद्दे को लेकर देशभर में भाजपा और विपक्ष के नेता आमने-सामने हैं।
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live News : इसके बाद चरणदास महंत ने नया रायपुर को वेडिंग डेस्टिनेशन कहे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा, "क्या वहां किसी गरीब या मिडिल क्लास परिवार की शादी हुई है? गोल्फ कोर्स के नाम पर सरकार ने कितना खर्च किया है?"
महतारी वंदन योजना को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने सवाल किया, "इस योजना का सालाना खर्च 8400 करोड़ रुपये बताया गया है, लेकिन आपने इसके लिए केवल 5500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। क्या आप लाभार्थियों के नाम काटने जा रहे हैं?"
Chhattisgarh Vidhan Sabha Live News : इस बहस के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस ने पहले 10 में से सभी 10 नगर निगमों में जीत दर्ज की थी, लेकिन लोगों के दो वोट के अधिकार को घटाकर एक कर दिया गया था। एजाज ढेबर को मेयर बनाने के लिए सभी नियमों को तोड़ दिया गया था, लेकिन वही एजाज ढेबर आज पार्षद का चुनाव हार गए।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: बजट सत्र आमतौर पर फरवरी-मार्च में आयोजित किया जाता है और सरकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार चलता है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Chhattisgarh Vidhan Sabha Live News, Leaders clashed over issues ranging from Mahtari Vandan Yojana to Maha Kumbh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am
Aaj Ka Rashifal: आज कैसी रहेगी सभी राशियों की किस्मत, किसको मिलेगा भगवान विष्णु का आशीर्वाद, एक क्लिक में जानें क्या कहते हैं आपके सितारे
01 Oct 2026 | 6:56 am
Smit Machchhar flight FZ 1073: ‘मौत’ से लड़कर भारतीय पायलट स्मित ने बचाई 174 यात्रियों की जान.. इजरायली राष्ट्रपति ने बताया ‘रियल हीरो’.. पढ़ें
01 Oct 2026 | 6:40 am