Mahtari Vandana Yojana Registration: फिर शुरू होगा ‘महतारी वंदन योजना’ का रजिस्ट्रेशन!.. जिन्हें नहीं मिला पैसा उनके लिए मुआवजे की भी मांग..
जब महिला एवं बाल विकास विभाग की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई, तो विपक्ष ने एक बार फिर महतारी वंदन योजना का मुद्दा उठाया। विपक्षी विधायकों ने मांग …

Mahtari Vandana Yojana Registration Window Open Again?
- विपक्ष का हंगामा: महतारी वंदन योजना में गड़बड़ी, पंजीयन विंडो खोलने की मांग
- बकाया भुगतान पर हंगामा: विपक्ष ने सरकार से हितग्राहियों के खातों में राशि जमा करने को कहा
- महिलाओं के सशक्तिकरण की मांग: पेंशन के साथ ₹1000 अतिरिक्त देने की उठी आवाज
Mahtari Vandana Yojana Registration Window Open Again? : रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज महतारी वंदन योजना को लेकर विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। प्रश्नकाल से लेकर विभाग की बजट अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी कोशिश की।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के सवाल के जवाब में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि उनके क्षेत्र में 3,969 महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना की एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है। इसका मुख्य कारण यह है कि या तो इन महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं थे, या फिर उनके खाते सक्रिय नहीं थे। इसके अलावा, कुछ मामलों में हितग्राहियों के निधन होने की बात भी सामने आई है।
मंत्री के इस जवाब से असंतुष्ट विपक्षी विधायकों ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और मांग की कि सरकार इन कमियों को शीघ्र दूर करे तथा महिलाओं के खातों में अब तक की बकाया राशि मुआवजे के साथ जमा करे। इस मुद्दे पर विपक्षी विधायक भड़क उठे और सदन में जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ विधायक गर्भगृह तक पहुंचकर विरोध जताने लगे, जिसके चलते वे स्वतः निलंबित होकर सदन से बाहर हो गए।
Mahtari Vandana Yojana Registration Window Open Again? : बाद में, जब महिला एवं बाल विकास विभाग की बजट अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हुई, तो विपक्ष ने एक बार फिर महतारी वंदन योजना का मुद्दा उठाया। विपक्षी विधायकों ने मांग की कि हितग्राहियों के पंजीयन के लिए पुनः रजिस्ट्रेशन विंडो खोली जाए। उन्होंने तर्क दिया कि पिछले 14 महीनों में कई अविवाहित महिलाओं की शादी हो गई है, जिससे वे इस योजना की पात्र हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब तक इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
इसके अलावा, विपक्ष ने बुजुर्ग महिलाओं को मिल रही आधी राशि पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने मांग की कि ₹500 की पेंशन के अतिरिक्त उन्हें योजना के तहत ₹1000 की राशि दी जाए, ताकि वे आर्थिक रूप से अधिक सशक्त हो सकें।
क्या है महतरी वंदन योजना?
Mahtari Vandana Yojana Registration Window Open Again? : दरअसल प्रदेश में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर मे सतत सुधार तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंत्री परिषद द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में “महतारी वंदन योजना” लागू किए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अबतक इस तहत हितग्राहियों को 13 किश्तों का भुगतान किया जा चुका है।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: यह छत्तीसगढ़ सरकार की एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसके तहत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 की वित्तीय सहायता दी जाती है।
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Mahtari Vandana Yojana Registration Window Open Again?, Opposition raised the issue in the assembly
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Sex Racket in Dhamtari: धमतरी जिले के ग्रामीण अंचल में महिला चला रही थी सेक्स रैकेट, दो नाबालिग सहित 15 लोग गिरफ्तार, बाहर से बुलाई गई थी युवतियां
01 Oct 2026 | 1:16 am
Balaghat Medical Campaign News: बालाघाट जिले में फैली गंभीर बिमारी को लेकर सरकार ने उठाए महत्वपूर्ण कदम, मेडिकल टीमों ने 50 गांवों में की हजारों लोगों की जांच
01 Oct 2026 | 1:12 am
Today Live Breaking and Updates: इजराइल जा रही फ्लाइट क्रैश कराने की कोशिश, पायलट को चाकू मारा, 17 हजार फीट नीचे आया विमान
01 Oct 2026 | 1:03 am
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में तेन्दूपत्ता संग्राहक परिवारों के लिए बड़ी राहत, राजमोहिनी देवी योजना के तहत 169 परिवारों को ₹2.42 करोड़ रुपए जारी
01 Oct 2026 | 12:19 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट
01 Oct 2026 | 12:19 am
MP IPS Transfer: बदले गए इन जिलों के एडिशनल एसपी, यहां के SDOP का भी तबादला, एक साथ कई IPS अफसर इधर से उधर
30 Sept 2026 | 5:43 pm
CM Yogi Adityanath News: महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- महापुरुष समय, समाज और राष्ट्र के अनुकूल चलते हैं
30 Sept 2026 | 5:39 pm
Uttar Pradesh News: स्कूल से गांव तक शिक्षा की नई साझेदारी, 1565 पीएम श्री स्कूलों में नवंबर में होगा खास आयोजन, उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मिलेगा सम्मान
30 Sept 2026 | 5:30 pm