BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Mantrimandal Vistar News: कैबिनेट विस्तार के बाद विधायक पुरंदर मिश्रा बोले ‘सबको इंतज़ार रहता है, मुझे भी था”.. बताया अब आगे क्या करेंगे..

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ नए मंत्रियों को आज देर शाम तक विभागों का आबंटन कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री के कुछ विभाग दिए …

Chhattisgarh Cabinet Expansion News

Chhattisgarh Cabinet Expansion News

satya prakash
Published: 20 Aug 2025 | 12:55 pmModified: 20 Aug 2025 | 12:55 pm
HIGHLIGHTS
  1. छत्तीसगढ़ में तीन नए मंत्रियों ने ली शपथ।
  2. गजेंद्र, खुशवंत, राजेश को मिल सकते अहम विभाग।
  3. पुरंदर मिश्रा बोले, अब बनूंगा सबका मार्गदर्शक।

Chhattisgarh Cabinet Expansion News: रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज तीन नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण पूरा हो चुका है। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव और अम्बिकापुर से पहली बार निर्वाचित हुए राजेश अग्रवाल ने मंत्रीपद की शपथ ली है। इस तरह छत्तीगसढ़ में पहली बार सबसे ज्यादा कुल 14 मंत्रियों को शामिल किया गया है।

READ MORE: Attack on Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता पर हमला!.. जनसुनवाई के दौरान किसी ने जड़ा थप्पड़, सुरक्षा में बड़ी चूक

सादे समारोह में शपथ ग्रहण संपन्न

पूरा समारोह राजभवन में संपन्न हुआ जहां राज्यपाल ने तीनों ही विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सादे समारोह में हुए शपथ ग्रहण के बाद सभी विधायकों, मंत्रियों ने नए मंत्रियों को बधाई और शुभकामनायें दी। सीएम साय ने भी शुभकामनायें देते हुए मंत्रियों को जनकल्याण के लिए सतत कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी कहा कि, नए मंत्रियों को जल्द ही विभागों का आबंटन करते दिया जाएगा।

भाजपा नेताओं नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

Chhattisgarh Cabinet Expansion News: शपथ ग्रहण के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई है। पूर्व सांसद और दिग्गज महिला नेत्री सरोज पांडे ने कहा कि, क्षेत्र की जनता की तरह ही उन्हें भी इंतजार था कि दुर्ग से कोई मंत्री मिले। सीएम विष्णुदेव साय ने हम लोगों की आवाज सुनी। उन्होंने मंत्री बनाये जाने पर गजेंद्र को बधाई दी है।

इसी तरह संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप ने सभी नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि, प्रदेश में युवा जोश को मौका मिला है। रही बात विभागों की युक्तिकरण की तो मुख्यमंत्री जिसे जो जिम्मेदारी देंगे सभी निभाएंगे।

इस बीच सबकी नजर रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रतिक्रिया पर टिकी थी। कैबिनेट विस्तार से पहले पुरंदर मिश्रा सबसे अधिक चर्चा में थे। सियासी पण्डितों का मानना था कि, पुरंदर मिश्रा को नए विस्तार में जरूर मौका मिलेगा और वह साय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। वही आज हुए विस्तार के बाद उनका रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि, सभी को इंतज़ार रहता है और उन्हें भी था। लेकिन अब वह सभी के मार्गदर्शक रहेंगे। पुरंदर मिश्रा ने नए मंत्रियों को बधाई-शुभकामनायें प्रेषित की है।

किसे मिलेगा और कौन सा डिपार्टमेंट?

Chhattisgarh Cabinet Expansion News: शपथ ग्रहण के बाद अब सभी की नजर इस बात पर टिक गई है कि, नए मंत्रियों को कौन सा विभाग सौंपा जाएगा? इसके साथ ही यह भी पूछा जा रहा है कि, सीएम कल यानी 21 अगस्त से 31 अगस्त तक जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर होंगे, ऐसे में क्या विभागों का बँटवारा आज ही होगा या फिर सीएम के लौटने के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा?

READ ALSO: Raipur Road Accident News: रायपुर के VIP रोड पर हुआ दर्दनाक हादसा, 5 युवक हुए घायल, 2 की हालत गंभीर

बहरहाल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ नए मंत्रियों को आज देर शाम तक विभागों का आबंटन कर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक नए मंत्रियों को मुख्यमंत्री के कुछ विभाग दिए जा सकते है जबकि पुराने मंत्रियों के कुछ विभागों में भी आदान प्रदान किया जाएगा। सम्भावना जताई जा रही कि, गुरु खुशवंत साहेब को धर्मस्व, पर्यटन व संस्कृति विभाग, गजेंद्र यादव को स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा विभाग जबकि राजेश अग्रवाल को परिवहन विभाग सौंपा जा सकता है। हालांकि सीएम की तरफ से इसपर अंतिम फैसला लिए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: छत्तीसगढ़ में आरंग से गुरु खुशवंत साहेब, दुर्ग शहर से गजेंद्र यादव और अम्बिकापुर से पहली बार निर्वाचित राजेश अग्रवाल ने मंत्री पद की शपथ ली है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: MLA Purandar Mishra's reaction came out on Chhattisgarh cabinet expansion

शहर की खबरें
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm