Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update: मुकेश चंद्राकर की हत्या का आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार! पुलिस ने हैदराबाद से दबोचा: सूत्र
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update: मुकेश चंद्राकर की हत्या का अरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार! पुलिस ने हैदराबाद से दबोचा: सूत्र

Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update / मुकेश चंद्राकर की हत्या का अरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार! Image Source: IBC24
रायपुर: Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के हवाले खबर आ रही है कि मामले के आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सुारेश को पुलिस की टीम ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हैदराबाद से भी बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update दूसरी ओर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने संदेही रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो रितेश चंद्राकर आखिरी फ्लाइट से दिल्ली भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम की मदद से उसे धर दबोचा है। फिलहाल मामले में अधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। बता दें कि संदेही रितेश चंद्राकर ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का भाई है। सुरेश चंद्राकर ठेकेदार होने के साथ-साथ कांग्रेस का नेता भी है, जो पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित कई बड़े कांग्रेस नेताओं का करीबी माना जाता है।
बता दें कि बस्तर के युवा और साहसी पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव बीजापुर के चट्टानपारा में एक सड़क ठेकेदार के घर के सेप्टिक टैंक में मिला। उनके माथे पर चोट के गहरे निशान थे, जिससे हत्या का संदेह गहराता है। बताया जा रहा है कि मुकेश का हाल ही में एक सड़क ठेकेदार से विवाद हुआ था। मुकेश के परिवार ने बताया कि वह 1 जनवरी को घर से निकले थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान ठेकेदार के घर की तलाशी ली। इसके बाद सेप्टिक टैंक से मुकेश का शव बरामद किया गया।
Read More: MP Bhopal Accident: एयरपोर्ट पर दर्दनाक हादसा, बोरवेल मशीन से टकराई लोडिंग ऑटो, दो लोगों की मौत, दो गंभीर मुकेश चंद्राकर बस्तर के नक्सल प्रभावित इलाकों में साहसिक रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे। उनका यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ पूरे देश में लोकप्रिय था। वह नक्सल मामलों, जनअदालतों और आदिवासी समुदाय से जुड़े मुद्दों को बेबाकी से सामने लाते थे। मुकेश ने न केवल पत्रकारिता में अपनी पहचान बनाई, बल्कि एक डीआरजी जवान की नक्सलियों से सुरक्षित रिहाई में भी अहम भूमिका निभाई। उनकी निडर पत्रकारिता और अद्वितीय रिपोर्टिंग ने उन्हें बस्तर के ग्रामीणों के बीच बेहद लोकप्रिय बनाया था।
https://www.youtube.com/watch?v=p_BV7xfqoKw
FAQ Section: मुकेश चंद्राकर हत्या मामले से जुड़े सवाल
ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को कहां से गिरफ्तार किया गया?
पुलिस ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। वह हैदराबाद से बाहर भागने की फिराक में था।
रितेश चंद्राकर की गिरफ्तारी कैसे हुई?
रितेश चंद्राकर को रायपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। वह आखिरी फ्लाइट से दिल्ली भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे धर दबोचा।
मुकेश चंद्राकर की हत्या क्यों हुई?
मुकेश चंद्राकर का एक सड़क ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के साथ विवाद हुआ था। उनके शव पर चोट के गहरे निशान मिले, जिससे हत्या की आशंका गहराई है।
मुकेश चंद्राकर कौन थे, और उनकी पत्रकारिता क्यों चर्चित थी?
मुकेश चंद्राकर बस्तर के साहसी पत्रकार थे। उनका यूट्यूब चैनल ‘बस्तर जंक्शन’ नक्सल मामलों, जनअदालतों और आदिवासी मुद्दों पर बेबाक रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता था।
मुकेश चंद्राकर का शव कहां मिला?
उनका शव बीजापुर के चट्टानपारा में ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के घर के सेप्टिक टैंक में पाया गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Mukesh Chandrakar Murder Case Latest Update: Contractor Suresh Chandrakar Arrested
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm