BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Navratri: अविनाश केपिटल होम्स फेज-2 में दुर्गोत्सव पर लोगों में उत्साह, बंगाली वेषभूषा में जमकर थिरके लोग

रायपुर सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 में इन दिनों नवरात्रि का धूम है। सोसाइटी में बने अपार्टमेंट सेक्टर में विराजमान दुर्गा झांकी पर हर रोज जोरशोर से कार्यक्रम …

Navratri: अविनाश केपिटल होम्स फेज-2 में दुर्गोत्सव पर लोगों में उत्साह, बंगाली वेषभूषा में जमकर थिरके लोग
Barun Shrivastava
Published: 04 Oct 2024 | 12:35 pmModified: 04 Oct 2024 | 12:35 pm

रायपुर

सड्डू स्थित अविनाश कैपिटल होम्स फेज 2 में इन दिनों नवरात्रि का धूम है। सोसाइटी में बने अपार्टमेंट सेक्टर में विराजमान दुर्गा झांकी पर हर रोज जोरशोर से कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। पहले दिन पंडाल के पट खुलते ही मां दुर्गा के भव्य रूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर पूरे विधान से देवी प्रतिमा की पूजा-अर्चना की गई। आस्थावानों ने आरती, मंत्रोच्चार से देवी का अर्चन किया। वेदी निर्माण करके मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गयी।

महिलाओं ने बंगाली ड्रेस में की दुर्गा आरती

सोसाइल की महिलाओं ने इस अवसर पर माता की आरती की। इस आरती की खास बात यह रही कि हर कोई महिला बंगाली  संस्कृति से प्रेरित परिधान में नजर आई।

मुंह में गरम आरती रखकर अर्चन

पंडाल में महिलाओं ने आरती का प्रज्जविलत पात्र मुंह में दबाकर देवी की आरती है। बंगाल की तर्ज पर की गई इस आरती में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। सोसाइटी के प्रमुख लोगों में शुमार प्रभाकर श्रीवास्तव ने बताया देवी मां को समर्पित इस नवरात्रि पर पंडाल में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएंगी। हर रोज आकर्षण, उत्साव और आनंद का माहौल रहेगा।

भक्तिमय हुआ वातावरण

इस अवसर पर कॉलोनी के चारों तरफ आरती व घंटी की ध्वनि वातावरण को भक्तिमय बना रही है पूरी सोसाइटी को रंग बिरंगे लाइटों से सजाया गया है वही आज माता के स्वागत में बंगाली महिलाओं के द्वारा धुनुची नृत्य प्रस्तुत किया गया इस भक्तिमय नृत्य को लोगों ने खूब पसंद किया। अपार्टमेंट दुर्गा पूजा समिति के लोग पूरी श्रद्धा के साथ मां की सेवा में लगे हुए।

प्लॉट एरिया में भी दुर्गोत्सव

अविनाश कैपिटल होम्स फेज-2 प्लॉट्स एरिया में शिव मंदिर परिसर में विराजमान दुर्गोत्सव का भी गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस सोसाइटी के प्रमुख लोगों में शुमार समीर पांडेय, सौमिल पांडे, शैली पांडेय, मंदिर के पुजारी जी ने बताया यहां हर रोज नए-नए कार्यक्रम होंगे। 10 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में इस बार हमारा फोकस सोसाइटी के लोगों को एकजुट करना और देवी आराधना में संलग्न करना है।

गरबा मैदान में जुट रहे लोग

सोसाइटी के गरबा मैदान में शाम से ही बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे उत्साह दिखाने लगते हैं। यहां पर गरबा देर रात तक चलता है। इस गरबे की खास बात यह है कि यहां देवी आराधना को सर्वोपरि करते हुए शालीन संगीत, गीत और नृत्य मुद्राओं के साथ गरबा किया जाता है। इस मौके पर पारिवारिक गरबा होता है, जहां ड्रेसअप्स का भी खास ख्याल रखा जाता है।

 

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Barun Shrivastava
Barun Shrivastava

Associate Executive Editor, IBC24 Digital

और भी पढ़ें...

Web Title: Navratri Raipur Avinash Capital homes phase-2

शहर की खबरें
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

Shoaib Dhebar Extortion Case Raipur: शोएब ढेबर की तलाश में पुलिस ने कई ठिकानों पर मारा छापा, कांग्रेस नेता से रंगदारी मांगने से जुड़ा है मामला

01 Oct 2026 | 11:08 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी

01 Oct 2026 | 9:43 am
Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

Sports Academy Selection Trial: खेल अकादमी चयन ट्रायल का पहला दिन, 144 खिलाड़ियों का पंजीयन और मेडिकल टेस्ट

01 Oct 2026 | 12:19 am
Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

Chhattisgarh DEO Show Cause Notice: छत्तीसगढ़ के 31 जिला शिक्षाधिकारियों को सरकार का सख्त नोटिस.. नवरात्रि-दीवाली के महीने में नहीं मिलेगी सैलरी!.. जानें क्या है वजह

30 Sept 2026 | 3:43 pm
Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

Raipur Urkura Railway Station : ट्रेन के सामने कूदने जा रही थी महिला। स्टेशन मास्टर ने ऐसे बचाई जान!

30 Sept 2026 | 2:30 pm
Raipur Central Jail News: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर में मिला ऐसा सामान, मचा हड़कंप, नशीली गोलियां और मोबाइल-कैश जब्त

Raipur Central Jail News: रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर में मिला ऐसा सामान, मचा हड़कंप, नशीली गोलियां और मोबाइल-कैश जब्त

30 Sept 2026 | 8:04 am