Naxal Leader Mother Video: पहली बार किसी नक्सली की मां ने वीडियो बनाकर की हथियार छोड़ने की अपील, बीजापुर में ढेर हुआ था बेटा, कहा- कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा
Naxal Leader Mother Video: पहली बार किसी नक्सली की मां ने वीडियो बनाकर की हथियार छोड़ने की अपील, बीजापुर में ढेर हुआ था बेटा, कहा- कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा

Naxal Leader Mother Video / नक्सली की मां ने की हथियार छोड़ने की अपील/ Image Source: Viral Video
रायपुर: Naxal Leader Mother Video छत्तीसगढ़ में आतंक का पर्याय बन चुके नक्सलियों के खिलाफ साय सरकार के आने के बाद ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई है। विधानसभा चुनाव से पहले ही केंद्र सरकार ने बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने का ऐलान कर दिया था। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार पिछले एक साल में 200 से अधिक नक्सलियों को पुलिस ने ढेर कर दिया है। वहीं, सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर करीब 1000 से अधिक नक्सलियों ने सरेंडर किया है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर मोस्ट वांटेड नक्सली दामोदर की मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
Naxal Leader Mother Video सामने आए वीडियो में दामोदर की मां हल्बी में बात करते हुए नजर आ रही है। वीडियो में उन्होंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि यहां की पुलिस या सरकार आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगी। इतना ही नहीं उन्होंने नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने की भी अपील की है। बता दें कि दामोदर की मौत के बाद तेलंगाना और छत्तीसगढ़ नक्सलियों की मौजूदगी कम होती जा रही है। लेकिन कहा जा रहा है कि ये वीडियो दामोदर की मौत से पहले का है।
बता दें कि हाल ही में बीजापुर और सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों को मार गिराया था। वहीं, मुठभेड़ के बाद नक्सलियों ने एक प्रेस नोट भी जारी किया था, जिसमें इस बात की जानकारी दी थी कि 12 नहीं 18 नक्सली मारे गए हैं। उन्होंने इस प्रेस नोट में ये भी बताया था 50 लाख का इनामी दामोदर उर्फ चोखा राव भी मारा गया है।
ज्ञात हो कि दामोदर उर्फ चोखा राव पुलिस की हिट लिस्ट में था। बताया गया कि वो स्टेट कमेटी मेम्बर और तेलंगाना स्टेट कमेटी का चीफ था। वह लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में शामिल रहा। उसपर 50 लाख का ईनाम भी घोषित था।
▶मोस्ट वांटेड माओवादी दामोदर की मां द्वारा जारी वीडियो वायरल...
▶यह वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा है वायरल
▶वीडियो दामोदरम की मौत के बाद तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में माओवादियों की मौजूदगी कम होती जा रही है...#Chhattisgarh | #naxal | #CGNews pic.twitter.com/DDGuHE5owc— IBC24 News (@IBC24News) January 19, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: साय सरकार ने नक्सलियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पिछले एक साल में 200 से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है और पुनर्वास नीति के तहत 1000 से अधिक नक्सलियों को आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया है।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Naxal Leader Damodar's Mother Video Viral on Social Media
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Soybean Registration 2026 Latest News: किसानों के लिए जरूरी खबर, सोयाबीन पंजीयन की डेट को लेकर आया बड़ा अपडेट, सरकार सीधे खाते में भेजेगी राशि, जानें पूरा प्रोसेस
01 Oct 2026 | 9:59 am
Surrendered Women Naxalites Film Debut: सुकमा की इतनी आत्मसमर्पित महिला नक्सली अब नजर आएंगी बड़े पर्दे पर, इस फिल्म से करेंगी डेब्यू, सीएम साय ने जताई ख़ुशी
01 Oct 2026 | 9:43 am
Petrol Diesel Price Today 01 October 2026: पेट्रोल 13.29 रुपये और डीजल 5.27 रुपये महंगा, महंगाई दौर में यहां के लोगों को लगा और झटका, जानिए आज क्या है 1 लीटर का रेट
01 Oct 2026 | 9:20 am
Today Live Breaking News and Updates 1 October 2026: महानदी जल विवाद पर आज अमित शाह लेंगे बड़ी बैठक, छत्तीसगढ़ और ओडिशा और के मुख्यमंत्री होंगे शामिल
01 Oct 2026 | 8:59 am
UPITS: यूपीआईटीएस: गांव से ग्लोबल तक नारी शक्ति
01 Oct 2026 | 8:39 am
PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन खाते में आ सकते हैं 2 हजार रुपए, बस करना होगा ये काम
01 Oct 2026 | 8:02 am
Milk Price Hike Today: सिलेंडर के साथ बढ़ गए दूध के भी दाम.. अब हर लीटर के लिए चुकानी पड़ेगी इतनी कीमत, पहली तारीख को लगा बड़ा झटका
01 Oct 2026 | 7:40 am
LPG Cylinder price hike today: बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, पहले अक्टूबर को लगा महंगाई का बड़ा झटका.. जानें आज से क्या है नई कीमत
01 Oct 2026 | 7:03 am