Netaji ON Air Hai: टीएस सिंहदेव के दादा के क्रियाकर्म के लिए नहीं थे घर में पैसे, पिता ने बेच दी थी कार.. सुनें ‘नेता जी ऑन एयर हैं’ में..
टीएस सिंहदेव ने जोगी परिवार और निष्कासित नेता बृहस्पत सिंह के वापसी पर भी IBC24 से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि जब पार्टी पूछेगी तब उनके वापसी पर अपनी …
Netaji ON Air Hai
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य के पहले उप मुख्यमंत्री और सरगुजा संभाग के दिग्गज कांग्रेस नेता ने IBC24 के खास कार्यक्रम 'नेताजी ऑन एयर हैं' में चैनल के मैनेजिंग एडिटर विश्वेश ठाकरे से खास बातचीत है। (TS Singh Deo's political journey and experience) इस भेंट-मुलाकात और चर्चा में टीएस सिंहदेव ने अपने परिवार, अपनी राजनीतिक यात्रा, बयान-विवाद पर विस्तार से बात करते हुए कई बड़े खुलासे भी किये है।
बेचनी पड़ी थी कार
टीएस सिंहदेव ने बताया कि, राजघराने में पैदा होने की वजह से अक्सर लोगों को लगता है कि उनका परिवार संपन्न है और कोई कमी नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है। उन्होंने बताया कि जब वह 15-16 वर्ष के थे तब उन्हें पता चला था कि दादा जी के अंतिम संस्कार के लिए घर की कार को बेच दिया गया था। वह बच्चे थे और इस पिता के फैसले से दुखी भी थे। उनके पास आज जो धन-संपत्ति है वह विरासती है। लोगों को राजपरिवार के वैभव की वजह से यह कमियां नहीं दिखाई पड़ती।
कांग्रेस ने हमेशा दिया मौक़ा
टीएस सिंहदेव ने बताया कि कांग्रेस उनकी मातृपार्टी है और कांग्रेस ने उनके परिवार के किसी न किसी सदस्य को 1952 से लेकर अब तक हमेशा टिकट देकर लोकसभा और विधानसभा में पहुंचाया। (TS Singh Deo's political journey and experience) हालांकि 1977 के चुनाव में सिंहदेव परिवार का कोई सदस्य परिस्थितियों की वजह से चुनाव नहीं लड़ पाया था।
जोगी परिवार की वापसी पर राय
टीएस सिंहदेव ने जोगी परिवार और निष्कासित नेता बृहस्पत सिंह के वापसी पर भी IBC24 से चर्चा की है। उन्होंने बताया कि जब पार्टी पूछेगी तब उनके वापसी पर अपनी राय रखेंगे। लेकिन उनकी निजी राय यह भी है कि पार्टी में किसी को जल्दी बाहर करना और उन्हें फिर से लेना ऐसा नहीं होना चाहिए।
साय सरकार के इस साल
टीएस सिंहदेव से सरकार एक साल पूरे होने पर भी राय पूछी गई। इस पर उन्होंने कहा कि भूपेश सरकार में सब कुछ केंद्रीयकृत हो चुका था। (TS Singh Deo's political journey and experience) लेकिन मौजूदा सरकार में इसके उलट नेतृत्व का बिखराव नजर आता हैं। देखें पूरी बातचीत सिर्फ आईबीसी24 पर..
https://youtu.be/3eSQO9U83Ks?si=OtV9uREVLNj9B28A
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मुस्लिम धार्मिक स्थलों पर हिन्दू धर्मस्थल होने के दावों की आलोचना करते हुए इसे कुछ लोगों द्वारा खुद को हिंदूवादी नेता के तौर पर स्थापित करने की कोशिश करार दिया है | इस मुद्दे पर आपकी क्या राय है –
क्या विवादित मुस्लिम धर्म स्थलों का सर्वे होना चाहिए?
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Netaji ON Air Hai: TS Singh Deo's political journey and experience
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm