Raipur Mekahara Hospital: मेकाहारा अस्पताल में ‘बच्चा चोर’ गिरोह सक्रिय?.. दो महिला आरोपी रेलवे स्टेशन से हिरासत में, एक दिन पहले की थी नवजात की चोरी..
इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं …
Newborn baby stolen from Raipur Mekahara Hospital
Newborn baby stolen from Raipur Mekahara Hospital: रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ आंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) से नवजात बच्चे की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार की गई महिलाएं रिश्ते में मां-बेटी हैं। उनके नाम रानी साहू और पायल साहू बताए गए हैं।
Dr. ambedkar hospital raipur hindi news
दोनों महिलाएं बच्चे को लेकर फरार होने की फिराक में थीं, लेकिन रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। बच्चा सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उसे उसके परिवार को सौंप दिया गया है।
Newborn baby stolen from Raipur Mekahara Hospital: यह घटना आंबेडकर अस्पताल में नवजात शिशु चोर गिरोह की सक्रियता की ओर इशारा करती है। जानकारी के अनुसार, आरंग की रहने वाली एक महिला का एक दिन का बच्चा चोरी कर दोनों महिलाएं अस्पताल से भागने में सफल हो गई थीं।
मौदहापारा थाने की पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिलाओं को धर दबोचा। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है या यह व्यक्तिगत साजिश थी।
Newborn baby stolen from Raipur Mekahara Hospital: इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown
और भी पढ़ें...Web Title: Newborn baby stolen from Raipur Mekahara Hospital, Two accused women arrested from railway station
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm