Rape Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में लूटती है एक महिला की आबरू, बलात्कार की घटना में टॉप पर राजधानी रायपुर, विधानसभा में पेश हुए चौंकाने वाले आंकड़े
Rape Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में लूटती है एक महिला की आबरू, बलात्कार की घटना में टॉप पर राजधानी रायपुर, विधानसभा में पेश हुए चौंकाने वाले …

Rape Cases in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हर 3 घंटे में लूटती है एक महिला की आबरू / Image Source: IBC24 Customized
- छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है
- एक साल में 3191 बलात्कार के मामले दर्ज
- औसतन हर दिन 8 से 9 महिलाओं के साथ दुष्कर्म
रायपुर: Rape Cases in Chhattisgarh छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से रेप, लूट, मर्डर और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। तेजी से बढ़ते अपराध का मुद्दा अब विधानसभा तक पहुंच चुका है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पूर्व मंत्री और खरसीया विधायक उमेश पटेल ने सदन के पटल पर सवाल रखते हुए पूछा कि प्रदेश में जनवरी 2024 से 2025 तक हत्या, लूटपाट, अपहरण, चोरी, डकैती और बलात्कार के कितने मामले दर्ज हुए? इसके साथ ही उन्होंने ये भी पूछा कि रायगढ़ जिले में अपराध की स्थिति क्या है? अपराध रोकने के लिए क्या उपाए किए गए हैं?
Rape Cases in Chhattisgarh उमेश पटेल के सवालों पर जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि रायगढ़ जिला हत्या के मामले में तीसरा, लूट में पांचवा, अपहण में दसवां, चोरी में पांचवा, डकैती में पांचवा और बलात्कार के मामले में छठवें स्थान पर है। वहीं, बात करें पूरे प्रदेश की तो छत्तीसगढ़ में साल 2024 से 2025 के बीच हत्या के 1114, लूट के 458, अपहरण के 3644, चोरी के 7960, डकैती के 56 और बलात्कार के 3191 मामले दर्ज किए गए हैं।
बता करें राजधानी रायपुर की तो डकैती को छोड़कर हत्या, लूट, अपहरण और बलात्कार के मामलों में राजधानी रायपुर टॉप पर है। यहां पिछले एक साल में हत्या के 93, लूट के 80, अपहरण के 515, चोरी के 1645, डकैती के 9 और बलात्कार के 268 केस दर्ज किए गए।
वहीं, छत्तीसगढ़ में रेप के आंकड़े चौकाने वाले हैं। प्रदेश में एक साल के भीतर बलात्कार के 3191 केस दर्ज किए गए हैं। रोजाना के हिसाब से इस आंकड़े को देखा जाएगा (3191/365) तो प्रदेश में औसतन 8 से 9 लोगों को हवस का शिकार बनाया जा रहा है। देखा जाए तो छत्तीसगढ़ में हर 3 से 4 घंटे में एक युवती या महिला के साथ रेप हो रहा है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: छत्तीसगढ़ में 2024 से 2025 तक कुल 3191 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए हैं।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Rape Cases in Chhattisgarh: One Lady Raped in Every 3 Hours in Chhattisgarh
रायपुर
और भी पढ़ें ›
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm