BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

CG Dhan Kharidi News: टोकन रात-दिन, भुगतान सीधा खाते में, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को मिल रही नई रफ्तार, ताज़ा आंकड़े कर रहे पुष्टि

प्रदेशभर में संचालित 2739 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों को सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।

CG Dhan Kharidi Limit: किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी / Image: CG DPR

CG Dhan Kharidi Limit: किसानों के हित में एक और बड़ा फैसला, धान खरीदी की लिमिट में बढ़ोतरी, अब रोजाना इतने क्विंटल धान की होगी खरीदी / Image: CG DPR

muskan mishra
Published: 15 Dec 2025 | 4:44 pmModified: 15 Dec 2025 | 5:00 pm
HIGHLIGHTS
  1. समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी
  2. 24 घंटे टोकन सुविधा उपलब्ध
  3. किसानों को त्वरित भुगतान सुनिश्चित

CG Dhan Kharidi News: रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य निरंतर एवं सुचारु रूप से किया जा रहा है।

cg dhan kharidi news

cg dhan kharidi news/ image source: IBC24

87 लाख टन धान की हो चुकी खरीदी

प्रदेशभर में संचालित 2739 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से किसानों को सहज, पारदर्शी और सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। धान खरीदी की अवधि 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है, जिसके दौरान किसान बिना किसी कठिनाई के समर्थन मूल्य पर अपना धान विक्रय कर सकते हैं।

किसानों को 7 हजार 771 करोड़ रुपए का भुगतान

राज्य सरकार द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा धान की अवैध बिक्री और परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जाए। सरकार के इन प्रयासों का सकारात्मक परिणाम यह रहा है कि इस वर्ष किसान पंजीयन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

किसानों का 19 प्रतिशत अधिक का रकबा पंजीयन

CG Dhan Kharidi News: खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 में एकीकृत किसान पोर्टल एवं एग्रीस्टेक पोर्टल के माध्यम से कुल 27.40 लाख किसानों ने 34.39 लाख हेक्टेयर रकबे में धान का पंजीयन कराया है, जबकि पिछले वर्ष 25.49 लाख किसानों द्वारा 28.76 लाख हेक्टेयर रकबे का पंजीयन किया गया था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग 7.5 प्रतिशत अधिक किसानों तथा 19 प्रतिशत अधिक रकबे का पंजीयन हुआ है, जो राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों पर किसानों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

संस्थागत पंजीयन वाले किसान, भूमिहीन किसान (अधिया/रेगहा), डूबान क्षेत्र के किसान, वन अधिकार पट्टाधारी किसान एवं ग्राम कोटवार (शासकीय पट्टेदार) श्रेणी के किसानों को एग्रीस्टेक पंजीयन से छूट प्रदान की गई है, ताकि कोई भी पात्र किसान धान खरीदी से वंचित न रहे। किसानों की सुविधा को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने “तुहर टोकन” मोबाइल एप के माध्यम से टोकन व्यवस्था को सरल किया है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि अब किसान 24 घंटे टोकन प्राप्त कर सकते हैं तथा आगामी 20 दिनों तक के लिए अग्रिम टोकन भी जनरेट कर सकते हैं, जिससे खरीदी केन्द्रों में भीड़ कम होगी और व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित बनेगी। वर्तमान में 17.24 लाख टोकन जारी किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से लगभग 87 लाख टन धान की खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही सरकार ने किसानों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया है।

CG Dhan Kharidi News: 11 दिसंबर 2025 की स्थिति में धान खरीदी के एवज में किसानों को कुल 7 हजार 771 करोड़ रुपए की राशि न्यूनतम समर्थन मूल्य के अंतर्गत सीधे उनके खातों में भुगतान की जा चुकी है। अवैध धान विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलों में राजस्व, खाद्य, सहकारिता, वन एवं मंडी विभाग के अधिकारियों की संयुक्त विशेष जांच टीमों का गठन किया गया है। राज्य स्तर पर मार्कफेड के अंतर्गत स्टेट इंटीग्रेटेड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) की स्थापना भी की गई है। इन सख्त निगरानी व्यवस्थाओं के चलते अब तक अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के 2000 से अधिक प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 1.93 लाख टन अवैध धान जब्त किया गया है। इन समग्र प्रयासों के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार किसानों के हितों की रक्षा, पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था तथा कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

muskan mishra
muskan mishra

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।

और भी पढ़ें...

Web Title: Paddy procurement in Chhattisgarh is gaining momentum

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm