Deepak Baij On CG Parshad Chunav 2024: पार्षद चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर PCC चीफ का बड़ा बयान, बताया किसे मिलेगा टिकट
Deepak Baij On CG Parshad Chunav 2024: पार्षद चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर PCC चीफ का बड़ा बयान, बताया किसे मिलेगा टिकट

Deepak Baij On CG Parshad Chunav 2024: रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही नगरीय निकाय और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव होने को है। इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कांग्रेस-भाजपा ने अपने-अपने होमवर्क पर काम करना शुरू कर दिया है। वहीं, अभी रायपुर दक्षिण में उपचुनाव को लेकर दोनों दलों के नेता जीत के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच आगामी पार्षद चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर PCC अध्यक्ष दीपक बैज का बड़ा बयान सामने आया है।
Read More: State GST Department Big Action: बिना ई वे बिल के रायपुर लाए गए सामन पर स्टेट जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रक समान जप्त
दीपक बैज ने कहा कि, पार्षद उम्मीदवारों को रायपुर दक्षिण विधासभा चुनाव की कसौटी में खरा उतरना होगा। उनका परफॉर्मेंस तय करेगा कि, आगामी पार्षद चुनाव में किसे टिकट मिलेगा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, रायपुर दक्षिण में 11 कांग्रेसी पार्षद, 4 ब्लॉक अध्यक्ष और कई उम्मीदवार है। लेकिन, चुनाव में पता चलेगा किसने कांग्रेस के लिए ईमानदारी से मेहनत किया है। मेहनत करने वाली की परफॉर्मेंस तय करेगी आगे उन्हें मौका मिलेगा या नहीं।
Read More: शराब के नशे में तिरंगे का अपमान.. युवक ने कर दी पोल पर पेशाब, राष्ट्रीय ध्वज के खंभे पर लिखा 'जय श्री राम'
बता दें कि, कांग्रेसी प्रत्याशी पूर्व के चुनावों में कांग्रेसी नेताओं के बूथ में ही पिछड़ते रहे हैं। जैसे पिछले चुनावों का इतिहास ही देखें तो यहां भले ही पार्षद कांग्रेस के ज्यादा हों, लेकिन चुनावों में वोट ज्यादा भाजपा को ही मिलते आ रहे हैं। फिर वो चाहे विधानसभा का चुनाव हो या फिर लोकसभा का। दोनों में ही बृजमोहन को एकतरफा समर्थन यहां की जनता ने दिया है। ऐसे में इस दक्षिण के चुनाव में पार्षदों का राजनीतिक करिअर भी दांव पर लग गया है।
हालांकि, अब इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है, जिसमें बीजेपी ने सुनील सोनी को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने आकाश शर्मा पर भरोसा जताया है। उपचुनाव के साथ-साथ नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस-भाजपा बड़ी मशक्कत कर रही है। संभावत: इसी साल के अंत तक यहां निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।
देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो
Web Title: Deepak Baij On CG Parshad Chunav 2024
रायपुर
और भी पढ़ें ›
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm