BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

KK Shriwastava News: भूपेश बघेल के करीबी, मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी के खिलाफ चार्जशीट पेश.. पिछली सरकार में था गजब का दबदबा, पढ़ें पूरा कच्चा चिट्ठा..

Chhattisgarh KK Shriwastava News: पुलिस के मुताबिक पिछली सरकार में बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव बेहद प्रभावशाली था। वह कई बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ था उसने नोएडा की रावत एसोसिएट …

KK Shriwastava News

KK Shriwastava News

satya prakash
Published: 01 Dec 2025 | 2:16 pmModified: 01 Dec 2025 | 2:16 pm
HIGHLIGHTS
  1. केके श्रीवास्तव पर चार्जशीट दाखिल
  2. 441 करोड़ लेन-देन का खुलासा
  3. महादेव सट्टा बुक संबंध उजागर

Chhattisgarh KK Shriwastava News: बिलासपुर: कथित तांत्रिक और पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके के खिलाफ तेलीबांधा पुलिस ने चार्जशीट पेश कर दी है। इसमें कई खुलासे हुए हैं। चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया कि केके और उसके बेटे कंचन ने करोड़ों रुपए चीन और ऑस्ट्रेलिया में निवेश किया है, यह पैसा हवाला के माध्यम से भेजा गया है। दोनों के बैंक खातों की जांच में 441 करोड़ रुपए के लेन-देन का रिकॉर्ड भी मिला है इस बात पुष्टि फॉरेंसिक जांच में पता चला है कि इन्होंने ऑनलाइन सट्टा एप महादेव बुक से जुड़ी मेस्टिजिक कंपनी में भी निवेश किया है।

Chhattisgarh Crime News in Hindi: बेहद प्रभावशाली था केके श्रीवास्तव

पुलिस के मुताबिक पिछली सरकार में बिलासपुर निवासी केके श्रीवास्तव बेहद प्रभावशाली था। वह कई बड़े नेताओं से जुड़ा हुआ था उसने नोएडा की रावत एसोसिएट कंपनी के मालिक अर्जुन सिंह को स्मार्ट सिटी के तहत 500 करोड़ के ठेके दिलाने का झांसा दिया और उनसे 15 करोड़ रुपए ले लिए। आपको बताते चले कि तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद केके और और उसका बेटा कंचन फरार हो गए थे पुलिस ने लंबी जांच के बाद 24 जून को केके को भोपाल से गिरफ्तार किया। जांच में सामे आय़ा था कि युवा कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे ने अपनी कार में केके को छिपाकर नागपुर ले गया वहां कुछ दिन रहने के बाद दोनों दिल्ली पहुंचे।

Today Live News and Breaking: खंगाले गये बैंको के रिकॉर्ड

Chhattisgarh KK Shriwastava News: करीब एक महीने तक वहां छिपे रहने के बाद केके भोपाल आया और शिंदे रायपुर लौट गया पुलिस ने शिंदे को आरोपी की मदद करने के लिए गिरफ्तार किया है चार्जशीट में कहा गया है कि कंचन ने अपने परिचित अब्बास अली और कई अन्य लोगों के बैंक खातों का उपयोग पैसों के लेन-देन के लिए किया इनके खातों में करोड़ों रुपए के ट्रांजैक्शन मिले हैं कई खातों को कमीशन पर लिया गया था, पुलिस ने करीब 12 बैंकों के लेन-देन का रिकॉर्ड खंगाला है। जांच में खुलासा हुआ कि अर्जुन सिंह ने ठेका मिलने की उम्मीद में 10 से 17 जुलाई 2023 के बीच कंचन और केके को रायपुर और बिलासपुर के करीब 12 बैंक खातो में 15 करोड़ रुपए भेजे, इनमें से तीन खाते बिलासपुर के अब्बास अली के नाम पर हैं,जो केके श्रीवास्तव के लिए काम करता था।

Chhattisgarh money laundering News: चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग और महादेव सट्टा का जिक्र

केके पिता-पुत्र लगातार अर्जुन से संपर्क में थे और उन्हें वॉट्सएप पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े फर्जी दस्तावेज भेजते रहे, जिससे अर्जुन को भरोसा हो गया कि वह काम दिला देंगे कुछ रकम लौटाने के बाद बाकी पैसा वापस नहीं न करके दोनों ने पैसे को निजी उपयोग में खर्च कर दिया। चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग और महादेव सट्टा बुक से संबंध का उल्लेख किया गया है रिपोर्ट ईडी और सीबीआई को भेजी गई है ईडी ने जांच शुरू कर दी है और सीबीआई भी जल्द पूछताछ करेगी। महादेव सट्टा मामले की जांच सीबीआई कर रही है और अब तक 120 से अधिक लोगों के बयान लिए जा चुके हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=rHUgFcytqsE

इन्हें भी पढ़ें:-

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: चार्जशीट में हवाला से निवेश, 441 करोड़ लेन-देन और महादेव सट्टा लिंक सामने आए।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

satya prakash
satya prakash

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown

और भी पढ़ें...

Web Title: Police file chargesheet against KK Srivastava, accused of money laundering

शहर की खबरें
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची

01 Oct 2026 | 8:06 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा

01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे

01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड

01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे

01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!

01 Oct 2026 | 6:57 pm